क्रिकेट लाइफ स्टाइल मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर Business Finance

VIDEO: :छोटे छक्के तो हम मरते नहीं” इफ्तिखार अहमद, देखे 106 मीटर का लम्बा छक्का

By admin

Updated on:

---Advertisement---

 

PAK vs SA: आज हुए T20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) के 36वें मुकाबले में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 186 रनों का लक्ष्य दिया है। यह मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। यहा पर इफ्तिखार अहमद (Iftikhar Ahmed) ने साउथ अफ्रीकी गेंदबाज़ों की जमकर पिटाई की। इस मैच में इफ्तिखार ने 51 रन बनाए जिसके दौरान उनके बैट से एक बेहद ही लंबा छक्का देखने को मिला। इफ्तिखार का यह छक्का सुपर 12 में मारे गए सभी छक्को में काफी बड़ा है, जो कि 106 मीटर की दूरी पर जाकर दर्शको में गिरा।

इफ्तिखार अहमद का छक्का देख फैंस हुए हैरान

iftikhar ahmed 106m six video t20 world cup

उनका यह छक्का पाकिस्तान के पारी के 16वे ओवर में देखने को मिला है। यहाँ पर लूंगी एनगीडी बॉलिंग करने आए थे और उनकी तीन गेंदों पर महज तीन ही रन बने थे। इफ्तिखार ने एक बड़ा शॉट खेलने का फैसला किया और अगली ही गेंद पर उन्होंने शार्ट पिच गेंद पर मौका देखकर जोरदार सिक्स लगा दिया। इफ्तिखार के बैट से टकराने के बादयह सिक्स डीप स्क्वायर लेग की तरह दर्शकों के बीच पहुंच गया। उन्होंने 106 मीटर लंबा सिक्स लगाया है। शॉट देखकर शादाब खान भी काफी खुश नज़र आए। इस्लामाबाद यूनाइटेड ने इस सिक्स का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘छोटे सिक्स तो मारते ही नहीं- इफ्तिखार अहमद’

मैच के दोरान इफ्तिखार ने 145.71 की स्ट्राइक रेट से  35 गेंदों पर 51 रन जड़े। इस दौरान उनके बैट से 3 चौके और 2 छक्के देखने को मिले। वही पाकिस्तान के उपकप्तान शादाब खान ने भी विस्फोटक अंदाज में महज़ 22 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली। शादाब के बैट से 3 चौके और 4 बड़े छक्के निकले है जो की काफी कमाल के थे।

आपको बता दे की अब तक टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अब तक सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड यूएई के जुनैद सिद्दीकी के नाम है, जुनैद ने टूर्नामेंट के पहले राउंड में श्रीलंका के खिलाफ दुष्मंथा चमीरा की गेंद पर 109 मीटर का छक्का मारा था, उनके बराबर अब तक किसी और खिलाडी ने छक्का नही लगाया है।

देखे वीडियो

---Advertisement---