Blog

  • Video IND vs AUS: शॉर्ट ने गोली की रफ्तार से मारा शॉट, बीच में आ गए विराट कोहली, पीछे गिरते हुए लपका कैच

    सिडनी: विराट कोहली दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डर्स में गिने जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में उनका बल्ला शांत रहा। सिडनी में दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा वनडे हो रहा है। विराट का बल्ला भले ही नहीं चल रहा है लेकिन फील्डिंग में उनका कमाल जारी है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर विराट के कैच की वजह से ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू शॉर्ट को पवेलियन लौटना पड़ा।

    विराट ने मुश्किल कैच को बनाया आसान

    मैथ्यू शॉर्ट ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में 74 रनों की बेजोड़ पारी खेली थी। इस मुकाबले में भी वह पिच पर सेट हो गए थे। 23वें ओवर में वह वॉशिंगटन सुंदर का शिकार बन गए। विराट कोहली ने शॉर्ट का कैच लिया। शॉर्ट आगे की गेंद को स्वीप किया। विराट कोहली स्क्वायर लेग अंपायर के करीब फील्डिंग कर रहे थे। शॉर्ट ने जोरदार शॉट लगाया लेकिन विराट ने पीछे की तरफ गिरते हुए गेंद को लपक लिया।

     

    पहली नजर में विराट कोहली का कैच सामान्य लगता है। लेकिन गेंद की गति को देखें तो वह काफी मुश्किल कैच था। विराट स्क्वायर लेग अंपायर के काफी आगे खड़े थे। इसी वजह से उनके पास रिएक्शन टाइम काफी कम था। कैच लेने के बाद विराट के चेहरे से ही समझ आ रहा था कि गेंद की स्पीड काफी ज्यादा थी।

    तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरे मैथ्यू शॉर्ट ने 30 रनों की पारी खेली। 41 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 2 चौके मारे। शॉर्ट का वनडे करियर अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। 18 मैच खेलने के बाद उनके नाम सिर्फ 392 रन हैं। इस दौरान उन्होंने 24 की औसत से बैटिंग की है। इसके बाद भी ऑस्ट्रेलिया की टीम भरोसा जताकर उन्हें मौके दे रही है। वह तीसरे नंबर पर बैटिंग कर रहे हैं, जो पहले स्टीव स्मिथ का स्थान हुआ करता था।

     

  • IND vs PAK: आ जाओ देख लेंगे… बांग्लादेश पर जैसे-तैसे मिली जीत, भारत को रौंदने की बात करने लगे शोएब अख्तर

    नई दिल्ली: एशिया कप 2025 की दोनों फाइनलिस्ट टीम का फैसला हो गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच पहली बार एशिया कप का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ वर्चुअल सेमीफाइनल को 11 रनों से जीत लिया। भारत ने पहले ही सुपर-4 को शुरुआती दोनों मैचों को जीतकर फाइनल में पहुंच का था। 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर एशिया कप 2025 का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

    ऑरा तोड़कर अंदर जाना है

    पाकिस्तान को एशिया कप 2025 के ग्रुप स्टेज और सुपर-4 में भारत से हार मिली है। अब फाइनल से पहले शोएब अख्तर को सलमान आगा की टीम को सुझाव दिया है कि कैसे भारत को रोक सकते हैं। उन्होंने एक पाकिस्तानी चैनल पर बात करते हुए कहा, ‘इस माइंडसेट से बाहर निकलकर, उनकी हवा को छोड़कर। उनका एक जो ऑरा बना हुआ है, उसे तोड़कर अंदर जाएं। इसे ऐटिट्यूट के साथ जाएं जो आज था। आ जाओ देख लेंगे। इस तरह के ऐटिट्यूट की आपको जरूरत है।’

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by tapmad (@tapmad.entertainment)

    अभिषेक को दो ओवर में आउट करो

    भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा विस्फोटक शुरुआत दे रहे हैं। अख्तर ने सलाह दी है कि उन्हें पाकिस्तान को दो ओवर के अंदर आउट करना होगा। पाकिस्तान तेज गेंदबाज ने आगे कहा- प्लीज याद रखें कि 20 ओवर नहीं करने हैं, हमें आउट करना है। जब आउट करने जाओगे इंडिया को तो इंडिया को भी समझ आ जाएगा कि हमें यहां अब लड़कर स्कोर करना है। और जैसे ही अभिषेक आउट हुआ पहले दो ओवर में उन्हें भी मुसीबत पड़ जाएगी। ये जो स्टार्ट ले रहे हैं ना अच्छा, उन्हें भी स्ट्रगल करना पड़ेगा।

    49 रनों पर 5 विकेट गिरने के बाद स्कोर 100 रन तक जाना भी मुश्किल दिख रहा था लेकिन बांग्लादेश की खराब फील्डिंग ने पाकिस्तान को 135 तक पहुंचा दिया। जवाब में बांग्लादेश की टीम 9 विकेट पर 124 रन ही बना सकी। 30 रन बनाकर शमीम हुसैन टॉप स्कोरर रहे। तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ ने 3-3 जबकि सैम अयूब ने दो बल्लेबाजों का शिकार किया।

     

  • Asia Cup 2025: पाकिस्तान से इस मामले में हारा भारत, एशिया कप में बना ये शर्मनाक रिकॉर्ड

    India Fielding: भारत ने एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है. बांग्लादेश को 41 रनों से हराकर टीम इंडिया 12वीं बार फाइनल में पहुंची है लेकिन इस जीत के दौरान एक मामले में बुरी तरह पिछड़ गई. यहां तक कि पाकिस्तान भी उससे काफी आगे निकल गया है. दरअसल टीम इंडिया एशिया कप में सबसे ज्यादा कैच छोड़ने वाली टीम बन गई है. पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश के खिलाफ भी भारतीय खिलाड़ियों ने बेहद खराब फील्डिंग की और अब वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा कैच छोड़ने वाली टीम बन गई है.

    भारतीय टीम का फील्डिंग में खराब प्रदर्शन

    एशिया कप में ड्रॉप कैचों की बात करें तो टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा 12 कैच छोड़े हैं. भारत की कैचिंग की औसत सिर्फ 67.5 फीसदी है. वहीं पाकिस्तान इस मामले में टॉप पर है. पाकिस्तान के कैच पकड़ने की दर सबसे ज्यादा 86.7 फीसदी है. शर्मनाक बात ये है कि बांग्लादेश. श्रीलंका. अफगानिस्तान. ओमान और यूएई की कैचिंग भी टीम इंडिया से बेहतर रही है. भारत के बाद सबसे ज्यादा 11 कैच हॉन्कॉन्ग ने छोड़े हैं. बांग्लादेश ने 8. श्रीलंका ने 6. अफगानिस्तान-ओमान ने 4-4 कैच छोड़े हैं. पाकिस्तान ने 3 और यूएई ने 2 ही कैच छोड़े हैं.

    खराब कैचिंग बड़ा मुद्दा

    टीम इंडिया ने बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर एशिया कप के फाइनल में तो जगह बना ली है लेकिन फील्डिंग उसके लिए एक बड़ा मुद्दा है. अभिषेक शर्मा. कुलदीप यादव ने फील्डिंग के मामले में सबसे ज्यादा निराश किया है. ये दोनों खिलाड़ी काफी कैच छोड़ते नजर आए हैं. बता दें बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद खुद वरुण चक्रवर्ती ने माना है कि भारत की फील्डिंग एक गंभीर मुद्दा है और फील्डिंग कोच अब हर खिलाड़ी की क्लास लगा सकते हैं. वैसे खराब कैचिंग की एक वजह दुबई के मैदान की फ्लड लाइट्स भी हैं जो खंभों पर ना लगकर स्टेडियम की छतों पर लगी हुई हैं. इससे खिलाड़ियों को गेंद जज करने में दिक्कत होती है. टीम इंडिया को इस दिक्कत का समाधान जल्द निकालना होगा वरना फाइनल में लेने के देने पड़ सकते हैं.

  • 0,0,0,0… सैम अयूब का शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

    पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज सैम अयूब इस समय काफी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. एशिया कप 2025 में वह एक भी बड़ी पारी नहीं खेल सकते हैं. रन बनाना तो दूर वह क्रीज पर टिक भी नहीं पा रहे हैं. बांग्लादेश के खिलाफ वर्चुअल सेमीफाइनल मुकाबले में भी सैम अयूब फ्लॉप रहे और इस मैच में उन्होंने एक शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उनका नाम एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया है, जो क्रिकेट की दुनिया में काफी कम देखने को मिलता है.

    सैम अयूब का शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड

    दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ सैम अयूब का बल्ला शांत रहा. वह 3 गेंदों पर बिना खाता खोले अपना विकेट गंवा बैठे. यानी वह इस टूर्नामेंट में चौथी बार शून्य पर आउट हुए. इसी के साथ वह फुल मेंबर टीमों में पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए जो एक सीरीज या टूर्नामेंट में 4 बार बिना खाता खोले आउट हुआ हो. इस मुकाबले में अयूब का विकेट महेदी हसन मिराज ने हासिल किया. इससे पहले टूर्नामेंट के बाकी 5 मैचों में वह ओमान और भारत के खिलाफ गोल्डन डक पर आउट हुए. वहीं, यूएई के खिलाफ तीन गेंदों का सामना कर शून्य पर पवेलियन लौटे. बाकी दो पारियों में उन्होंने 21 और 2 रन की पारियां खेलीं. कुल मिलाकर एशिया कप 2025 में उनका बल्ला खामोश रहा है.

    इतना ही नहीं, सैम अयूब अब पाकिस्तान के लिए टी20 में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. वह अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 9वीं बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं. उन्होंने शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ा है, जो टी20 इंटरनेशनल में 8 बार 0 पर आउट हुए थे. वहीं, सैम अयूब अब सिर्फ उमर गुल से पीछे हैं. उमर अकमल अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 10 बार बिना खाता खोलने आउट हुए थे.

    सैम अयूब का टी20I करियर

    सैम अयूब का टी20I करियर अब तक 47 मैचों का है, जिसमें उन्होंने 839 रन बनाए हैं. जिसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं और उनका औसत सिर्फ 19.51 का ही है. हालांकि, एशिया कप 2025 में उन्होंने गेंदबाजी में टीम के लिए अहम योगदान दिया है. उन्होंने शुरुआती 5 मैचों में 6 विकेट चटकाए थे. जिसमें उन्होंने 3 विकेट का एक स्पेल भी फेंका था.

  • IND vs PAK Final: बदल गया एशिया कप का इतिहास, पहली बार खेला जाएगा ऐसा फाइनल

    एशिया कप 2025 के फाइनल में क्रिकेट प्रशंसकों का सपना सच होने जा रहा है. भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर आमने-सामने आने के लिए तैयार हैं. इस एडिशन में ये तीसरा मौका होगा जब भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी. ग्रुप स्टेज और सुपर 4 के बाद अब फाइनल की बारी है. इसी के साथ एशिया कप का इतिहास भी बदलाने जा रहा है. इस बार एक ऐसा नजारा देखने को मिलेगा, जो इस टूर्नामेंट में कभी भी देखने को नहीं मिला.

    भारत-पाकिस्तान ने बदला एशिया कप का इतिहास

    भारत ने सुपर 4 में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी, और अब पाकिस्तान ने भी बांग्लादेश के खिलाफ जीत के साथ फाइनल में एंट्री कर ली है. यह पहला मौका है जब एशिया कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान फाइनल में आमने-सामने होंगे, जिससे इस टूर्नामेंट का रोमांच चरम पर पहुंच गया है. बता दें, इस टूर्नामेंट की शुरुआत साल 1984 में हुई थी, लेकिन कभी भी दे दोनों टीमें फाइनल में नहीं भिड़ी थीं. लेकिन इस बार ये इंतजार खत्म होने जा रहा है.

    बता दें, एशिया कप का ये 17वां एडिशन है. इससे पहले 16 एडिशन में ऐसा फाइनल कभी नहीं देखने को मिला था. दोनों टीमों के बीच ये एतिहासिक मैच 28 सिंतबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया की नजर 9वें खिताब पर रहने वाली है. भारत ने अभी तक साल 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010, 2016, 2018, 2023 में खिताह जीता है. वहीं, पाकिस्तान की टीम अभी तक 2 बार चैंपियन बनी हैं. पाकिस्तान ने साल 2000 और 2012 में इस टूर्नामेंट को जीता था.

    एशिया कप 2025 में अभी तक का सफर

    टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है. भारत ने ग्रुप स्टेज में यूएई, पाकिस्तान और ओमान को हराकर सुपर 4 में जगह बनाई थी. वहीं, पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज में भारत के खिलाफ हार मिली थी और यूएई-ओमान को हराकर वह सुपर-4 में आया था. इसके बाद टीम इंडिया सुपर-4 में पाकिस्तान और बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहा. वहीं, अब पाकिस्तान ने भी श्रीलंका और बांग्लादेश को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की.

  • एशिया कप का फाइनल नहीं खेल पाएंगे सूर्यकुमार यादव? पाकिस्तान की शिकायत के बाद लगेगा बैन? जानें नियम

    2025 एशिया कप में भारत से मिली हार के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने सूर्यकुमार यादव की शिकायत की है. पीसीबी ने आईसीसी से भारत के टी20 कप्तान के बयान को लेकर शिकायत की है. इसके बाद आईसीसी मैच रेफरी ने भारतीय क्रिकेट टीम को ई-मेल भेजा है.

    दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, पुरस्कार समारोह के दौरान और प्रेस कांफ्रेंस में दिए गए बयान पर सूर्यकुमार से मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने जवाब मांगा है. रिपोर्ट में बताया गया है कि पीसीबी ने सूर्यकुमार यादव को लेकर आईसीसी से दो शिकायत की थीं. आइसीसी ने पीसीबी की शिकायत पर दो रिपोर्ट मैच रेफरी रिची रिचर्डसन को भेजी हैं, जिसके बाद उनकी तरफ से भारतीय टीम को एक मेल किया गया है.

    रिची रिचर्डसन द्वारा भेजे गए मेल में लिखा है कि मुझे आइसीसी ने दो रिपोर्ट हैंडल करने को भेजी हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सूर्यकुमार यादव के मैच प्रजेंटेशन और प्रेस कान्फ्रेंस में दिए गए बयान को लेकर दो शिकायतें दर्ज कराई थीं. सारी रिपोर्ट को देखने और सबूतों को जांचने के बाद मैं इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि सूर्यकुमार द्वारा दिए गए बयान ने खेल की छवि को क्षति पहुंचाई है. इससे उनके विरुद्ध आरोप बनता है. इस मेल में कहा गया है कि सूर्यकुमार यादव इस आरोप को नहीं मानते हैं तो इस पर सुनवाई होगी. उस सुनवाई में मेरे अलावा सूर्यकुमार यादव और पीसीबी प्रतिनिधि शामिल होंगे.

    क्या बोले थे सूर्यकुमार यादव?

    सूर्यकुमार यादव ने 2025 एशिया कप के लीग स्टेज मैच में पाकिस्तान को हराने के बाद कहा था कि यह जीत पुलवामा के पीड़ितों को समर्पित है. इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्या ने कहा था कि हमें सरकार और बीसीसीआई से निर्देश मिले थे कि हम जीत के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएंगे.

    क्या सूर्यकुमार पर लगेगा बैन?

    आईसीसी ने नियम के मुताबिक, यह मामला लेवल-1 उल्लंघन का माना जाएगा. ऐसी स्थिति में किसी खिलाड़ी पर बैन नहीं लगता है. सिर्फ खिलाड़ी पर मैच फीस का जुर्माना लगाया जा सकता है. किसी भी खिलाड़ी पर बैन तभी लगता है जब लेवल 2, 3 या 4 का उल्लंघन हो.

  • न जडेजा न जायसवाल और न ही शुभमन गिल हैं गुनाहगार, पूर्व दिग्गज ने बताया पहले दिन ही हो गई थी बड़ी चूक

    Eng vs Ind Test Series 2025: लॉर्ड्स टेस्ट में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया को चौथी पारी में बल्लेबाजी करनी पड़ी और शुभमन गिल एंड कंपनी 193 रन के लक्ष्य से 22 रन दूर रह गई। इस हार के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। क्रिकेट एक्सपर्ट्स की अलग अलग राय हैं लेकिन भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज सुरिंदर खन्ना के मुताबिक लॉर्ड्स टेस्ट के पांचवें दिन रवींद्र जडेजा को ज्यादा आक्रामक होना चाहिए था। टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ इस तीसरे टेस्ट में 22 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी है। इसी के साथ भारत पांच मुकाबलों की सीरीज में 1-2 से पिछड़ गया है।

    जडेजा ने जगाई जीत की उम्मीद

    193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, भारत का शीर्ष और मध्य क्रम ने पिच पर असमान उछाल के सामने टिककर नहीं खेल सका और मेहमान टीम अपने सात विकेट महज 82 रन पर गंवा चुकी थी। ऐसे में जडेजा के सामने बड़ी चुनौती थी। इसके बाद जडेजा ने बेहद धैर्यपूर्ण पारी खेली और 181 गेंदों पर नाबाद 61 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर पर लगातार गिरते विकेटों के कारण टीम को जीत नहीं दिला सके। जडेजा ने जबरदस्त संघर्ष किया। हालांकि, सुरिंदर खन्ना ने कहा कि भारतीय टीम जीत हासिल नहीं कर पाई। इसलिए रवींद्र जडेजा की इस पारी को कोई याद नहीं रखेगा। उनका पास हीरो बनने का मौका था।

    सुरिंदर खन्ना ने कहा, “हमारे पास ऐसा कोई बल्लेबाज नहीं है, जो पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ बैटिंग कर सके। पिच पर एक बार जम जाने के बाद, शायद जडेजा और रन बना सकते थे। मुझे लगता है कि जडेजा सोच रहे होंगे कि वह और स्ट्रोक लगा सकते थे। जब गेंद सॉफ्ट हो जाएगी, बुमराह, सिराज रन नहीं बना पाएंगे। आपको मैच जीतना होगा और हीरो बनना होगा। लोग इस नाबाद पारी को भूल जाएंगे।” भारत अब एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में 1-2 से पीछे है। उसके सामने सीरीज जीतने की कठिन चुनौती है।

    वाशिंगटन सुंदर ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में 12.1 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 22 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद सुरिंदर खन्ना का मानना है कि उनके स्थान पर कुलदीप यादव को चौथे टेस्ट में मौका देना चाहिए

    पहले दिन हुई थी चूक

    सुरिंदर खन्ना का मानना है कि लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम से चूक हो गई थी। टीम में कुलदीप यादव होते तो ज्यादा असरदार होते। पूर्व क्रिकेटर ने कहा, “ऐसे स्कोर मुश्किल होते हैं। जब स्कोर बड़ा होता है तो आप ज्यादा सतर्क रहते हैं। इंग्लैंड को इसका क्रेडिट देना चाहिए, उन्होंने आर्चर को लाकर जिस तरह की योजना बनाई, उसे अच्छे से अंजाम दिया। सुंदर ने अहम विकेट जरूर लिए, लेकिन मुझे लगता है कि कुलदीप यादव बेहतर विकल्प हो सकते हैं। चौथी पारी में जैसे पिच बर्ताव करती है, उसमें मेरा मानना है कि कुलदीप ज्यादा असरदार हो सकते हैं।”
  • कोहली जैसी इमेज बनाने की कोशिश न करें शुभमन गिल….

    Shubman Gill Ruckus, India vs England 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान में खेले गए तीसरे टेस्ट में एक बड़ा बवाल देखने को मिला था। इस मैच के तीसरे दिन के अंत में भारतीय कप्तान शुभमन गिल और इंग्लिश सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली और बैन डाकेट के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। जिसको लेकर अब पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने उन्हें चेताया है।

    मांजरेकर ने गिल को दी चेतावनी

    मांजरेकर ने उन्हें चेतावनी दी है कि वह विराट कोहली जैसा ब्रांड बनने की गैरजरूरी कोशिश न करें। मांजरेकर ने कहा कि क्रॉली और डकेट से भिड़ना उन्हें उल्टा पड़ा, जिसकी वजह से बल्लेबाजी के दौरान उनकी एकाग्रता भंग हुई। मांजरेकर ने कहा कि गिल ऐसे किसी इमेज से बंधकर ब्रांड बनने की कवायद में न पड़ें जो उन्हें स्वाभाविक तौर पर सूट नहीं करता।

    कोहली होते तो दूसरी पारी में शतक जड़ देते

    मांजरेकर ने जियो हॉटस्टार पर कहा, “विराट कोहली को विरोधियों से भिड़ना पसंद था क्योंकि इससे वह और निखरते थे। लॉर्ड्स टेस्ट में अगर कोहली होते और वैसी स्थिति में बल्लेबाजी के लिए आते तो वह दूसरी पारी शतक जड़ देते। लेकिन गिल बैटिंग के दौरान बहुत ही डरे-डरे और अपने स्वाभाविक अंदाज से उलट दिखे।”

    ऐसे शुरू हुआ था बवाल

    बता दें तीसरे दिन भारत की पारी के ऑलआउट होने के बाद सिर्फ कुछ ही मिनट का खेल बाकी था। ऐसे में इंग्लैंड की टीम बल्लेबाज़ी करने उतरी, और बचे हुए वक्त में ज्यादा से ज्यादा दो ओवर ही फेंके जा सकते थे। भारत के लिए पहले ओवर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने किया। बुमराह की तेज तर्रार गेंदबाजी के सामने जैक क्राउली और बैन डाकेट असहज नज़र आए। इंग्लिश बल्लेबाज एक और ओवर फेस नहीं करना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने समय खराब करना शुरू कर दिया।

    जैक क्राउली जानबूझकर कर रहे थे समय खराब

    जैक क्राउली जानबूझकर स्टांस लेने में समय लगा रहे थे। वहीं एक बार तो उन्होंने बुमराह को रनउप लेने के बाद रोक दिया। ओवर की पांचवीं गेंद पर क्राउली ने बुमराह की इस गेंद को डिफेंड करने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके ग्लव्स में लग गई। जिसके बाद उन्होंने तुरंत ड्रेसिंग रूम की ओर इशारा कर फिजियो को बुला लिया। उनकी इस हरकत से शुभमन गिल बुरी तरह बिफर उठे।

    गिल क्राउली के पास गए और उन्हें भद्दे कमेन्ट करने लगे। यह देख डाकेट भी वहां आ गए और उन्होंने भारतीय कप्तान को समझने की कोशिश की। लेकिन तब तक बुमराह और मोहम्मद सिराज भी स्लेजिंग में शामिल हो चुके थे, और तालियां बजाकर इंग्लिश बल्लेबाज़ों को ताने मारने लगे। माहौल और गरमा गया, लेकिन अंपायर ने बीच-बचाव कर किसी तरह आखिरी गेंद डलवाई और दिन का खेल समाप्त हुआ।

     

  • IND vs ENG: इंग्लिश कोच की टीम इंडिया को वॉर्निंग, रिवील किया गेमप्लान

    भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेला जा रहा टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. मुकाबले में इंग्लैंड ने भारतीय टीम को जीत के लिए 193 रनों का टारगेट दिया है, जिसका पीछा करते हुए मेहमान टीम ने चौथे दिन स्टम्प तक अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 58 रन बना लिए. भारतीय टीम अब जीत से 135 रन दूर है और उसके 6 विकेट हाथ में हैं.

    अब लॉर्ड्स में पांचवें दिन का खेल किसी ब्लॉकबस्टर मूवी से कम नहीं होगा. पांचवें दिन के खेल से पहले इंग्लैंड के असिस्टेंट कोच मार्कस ट्रेस्कोथिक ने भारतीय टीम को चेताया है. ट्रेस्कोथिक ने कहा कि उनकी टीम पांचवें दिन पहले ही घंटे में छह विकेट ले सकती है. ट्रेस्कोथिक ने गेंदबाजों के लिए गेमप्लान भी रिवील किया.

    मार्कस ट्रेस्कोथिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘नर्सरी एंड से गेंदबाजी करते समय थोड़ा ज्यादा उछाल मिलता है. जबकि पवेलियन छोर से गेंदबाजी करते वक्त ढलान का फायदा मिलता है, जो गेंद को स्टम्प्स की तरफ अंदर लाने में मदद करता है. उम्मीद है कि पांचवें दिन कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा. उम्मीद है गेंद चारों तरफ सीम करेगी और पहले ही घंटे में हम 6 विकेट चटका लेंगे.’

    मार्कस ट्रेस्कोथिक का मानना है कि चौथे दिन आखिरी में जो दो विकेट मिले, उससे जीत की उम्मीद जग चुकी है. ट्रेस्कोथिक ने कहा, ‘दिन के आखिर में जो विकेट हमें मिले, उससे उम्मीद जगी है. अब सब कुछ इस बात पर टिका है कि पांचवें दिन का पहला घंटा कैसा रहता है. भारत कितना सकारात्मक होकर खेलता है, हम गेंद से कितने आक्रामक रहते हैं और कितनी जल्दी विकेट निकालते हैं.’

    इसके अलावा मार्कस ट्रेस्कोथिक ने इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर शोएब बशीर की चोट पर भी अपडेट दिया. ट्रेस्कोथिक के मुताबिक बशीर गेंदबाजी के लिए फिट हैं. तीसरे दिन गेंदबाजी के दौरान रवींद्र जडेजा के शॉट को रोकने की कोशिश में बशीर के बाएं हाथ की उंगली में चोट लग गई थी.

    मार्कस ट्रेस्कोथिक ने कहा, ‘वह गेंदबाजी के लिए फिट हैं. उन्हें बाहरी चोट लगी है. नियम यह है कि जब भी उनकी जरूरत हो, वह गेंदबाजी के लिए आ सकते हैं.  अगर बीच में गेंदबाजी नहीं करनी हो, तो वो फिर से बाहर भी जा सकते हैं. अगर हमें उनकी जरूरत पड़ी, तो वह गेंदबाजी के लिए तैयार रहेंगे.’

  • IND vs ENG: लॉर्ड्स में जब ‘एंग्री यंग मैन’ बने शुभमन गिल, पिच पर हुई भारतीय कप्तान की अंग्रेजों से भयंकर लड़ाई

    India Vs England 3rd Test : भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मैच के तीसरे दिन काफी ड्रामा देखने को मिला। एक तरफ जहां भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ा तो दूसरा तरफ जडेजा और पंत की पारियों ने टीम इंडिया को इंग्लैंड को बराबर लाकर खड़ा कर दिया। वहीं मैच के अंतिम पांच मिनट में दोनों टीमों के बीच काफी गहमागहमी वाला महौल देखा गया। कप्तान शुभमन गिल और इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन डकेट के बीच तीखी नोकझोक देखने को मिली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है।

    गिल और बेन डकेट के बीच तीखी बहस

    लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के आखिरी सत्र में शुभमन गिल का गुस्सा खुलकर सामने आ गया। जब इंग्लैंड के बल्लेबाज़ बेन डकेट और जैक क्रॉली जानबूझकर समय बर्बाद करते दिखे, तो गिल ने डकेट को सीधे शब्दों में कहा – “थोड़ी हिम्मत दिखाओ।” दरअसल, भारतीय टीम को लगा कि इंग्लैंड के ओपनर आखिरी ओवर से बचने की कोशिश कर रहे हैं,

    जिससे गिल और बाकी खिलाड़ी नाराज़ हो गए।इंग्लैंड की पारी शुरू होने से पहले दिन का खेल खत्म होने में सिर्फ पांच मिनट बचे थे, और भारत चाहता था कि बुमराह अपना ओवर कट-ऑफ टाइम (भारतीय समयानुसार रात 11 बजे) से पहले पूरा कर लें ताकि एक और ओवर फेंका जा सके। इस बात को समझते हुए इंग्लिश बल्लेबाज़ जैक क्रॉली ने जानबूझकर देरी की। वे कई बार बहुत धीरे खेले और बुमराह के रन-अप शुरू करने से पहले ही क्रीज से हट जाते थे, जिससे समय और ज़्यादा बीतता गया।

    इस बात से नाराज थी भारतीय टीम

    पांचवीं गेंद से पहले जब डकेट और क्रॉली बीच पिच पर आकर आपस में बात करने लगे, तो शुभमन गिल खुद उनके पास पहुंचे और नाराज़गी जताई। उनके तेवर सख्त थे। इसके बाद स्लिप में खड़े फील्डर और स्टंप के पास मौजूद मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी भी इसमें कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए शामिल हो गए। मैदान पर माहौल थोड़ा गर्म हो गया था। पांचवीं गेंद के बाद मैदान का माहौल और गर्म हो गया। बुमराह की तेज़ गेंद जैक क्रॉली की उंगलियों पर लगी, जिसके बाद वह दर्द दिखाते हुए पीछे हट गए। लेकिन भारतीय खिलाड़ियों को लगा कि वह ज़्यादा दिखावा कर रहे हैं। इसी बात पर शुभमन गिल उनकी ओर बढ़े और तंज भरे अंदाज में ताली बजाकर प्रतिक्रिया दी। तभी बेन डकेट बीच में आए और थोड़ी कहासुनी के दौरान उन्होंने उंगली भी उठाई, जिससे तनाव और बढ़ गया।

    दोनों टीम का बराबर स्कोर

    आखिर में दिन का खेल इंग्लैंड के 2 रन बिना किसी नुकसान के स्कोर पर खत्म हुआ, लेकिन खिलाड़ियों के बीच बहस मैच खत्म होने के बाद भी चलती रही। नियमों के मुताबिक क्रॉली को खेलने में जितना समय चाहिए, वह ले सकते थे और ऐसा करना क्रिकेट में कोई नई बात नहीं है। वहीं तीसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले टीम इंडिया की पहली पारी 387 के स्कोर पर सिमट गई है।बढ़त लेने से भारतीय टीम चूक गई है। इंग्लैंड ने भी पहली पारी में 387 का स्कोर बनाया था।