क्रिकेट लाइफ स्टाइल मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर Business Finance

बादशाह के गाने पर MS Dhoni और Hardik Pandya के डांस का वीडियो हुआ वायरल

By Akhilesh

Published on:

---Advertisement---

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को पार्टी में बहुत कम ही जाते हुए देखा जाता है। वो सोशल मीडिया पर भी अपनी तस्वीरें डालना या लाइव अपडेट देना पसंद नहीं करते है, लेकिन उनकी पत्नी साक्षी हमेशा फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करती नजर आती है। बता दें माही कभी भी दोस्ती निभाने से पीछे नहीं हटते है, एक बार फिर से धोनी अपनी दोस्ती को लेकर लाइमलाइट में आ गए है।

दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और हार्दिक पंफाय (Hardik Pandya) को एक साथ एक पार्टी में देखा जा रहा है, जिसमें दोनों ही खिलाड़ी डीजे पर जमकर थिरकते हुए नजर आ रहे है। ये वीडियो देख फैंस काफी खुश हो रहे है क्योंकि धोनी को फैंस बहुत ही कम ऐसा करते हुए देखते है। आइये दिखाते है धोनी-पांड्या का लेटेस्ट वीडियो…

IPL 2023 में खेलते हुए नजर आएंगे धोनी

बता दें महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के फैंस एक बार फिर अपने पसंदीदा खिलाड़ी को आईपीएल 2023 में खेलते हुए देख सकेंगे। धोनी चेन्नई की ओर से अगले साल फिर बल्ले से जलवा दिखाने का काम करेंगे। ये सीजन उनके आईपीएल करियर का आखिरी सीजन साबित हो सकता है। ऐसे में उनकी कोशिश अपनी कप्तानी में टीम को एक बार फिर चैंपियन बनाने की होगी। चेन्नई की टीम ने मिनी ऑक्शन से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट शेयर कर दी है। वहीं फैंस माही को खेलते हुए एक बार फिर से सीएसके टीम को आईपीएल का खिताब जीतते हुए देखना चाहते हैं।

 

---Advertisement---