क्रिकेट लाइफ स्टाइल मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर Business Finance

VIDEO: जो काम टीम इंडिया नहीं कर पाई वो हर्षा भोगले ने कर दिखाया, इंडियन डिश खिलाकर केन विलियमसन से लिया पिछले 3 हार का बदला

By Akhilesh

Published on:

---Advertisement---

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज को 1-0 से जीतने में कामयाब रही। इस सीरीज के बाद अब दोनों ही टीमों के बीच उतने ही मैचों का वनडे मुकाबला खेला जाने वाला है, जिसका पहला मुकाबला 25 नवंबर को शुरू होगा। इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी शिखर धवन के हाथों में होने वाली है।

इस सीरीज के आगाज से पहले ट्वीटर पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें क्रिकेट के मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले किवी कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) को भारतीय डिश खिलाते हुए पिछले तीन अलग-अलग टूर्नामेंट में मिली हार का बदला निकाल रहे हैं।

हर्षा भोगले और केन विलियमसन का वीडियो

हार्दिक की कप्तानी में टीम इंडिया न्यूजीलैंड को उन्हीं की सरजमीं पर हराकर 3 मैचों की टी20 सीरीज को 1-0 से जीत ली। अब शिखर धवन की कप्तानी में भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के आगाज से पहले ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में देख सकते हैं कि मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने न्यूजीलैंड कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) को भारतीय डिश का स्वाद चखवाने के लिए रेस्टोरेंट में बुलाते हैं। यहां हर्षा किवी कप्तान को अलग-अलग भारतीय डिश खिलाते हुए दिखे। यहां हर्षा भोगले ने केन विलियमसन (Kane Williamson) को तीन अलग इंडियन डिश खिलाते हुए दिखे और ये तीनों ही डिश खिलाने का एक खास मकसद भी है।

यहां देखे वीडियो

विलियमसन से लिया बदला

हर्षा भोगले और केन विलियमसन (Kane Williamson) का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। यहां हर्षा किवी कप्तान को सबसे पहले चिकेन टिक्का खिलाते हुए दिखे, जो कि काफी तीखा था। ये खाने के बाद केन विलियमसन (Kane Williamson) का पसीना छूट गया। ये डिश वनडे वर्ल्ड कप 2019 में भारत को हराने के लिए चखाया गया था।

दूसरा डिश मोमोज के साथ नागा सॉस ऑडर किया गया। हालांकि ये डिश भी काफी ज्यादा तीखा था, जिसने केन विलियमसन (Kane Williamson) की हालत खराब कर दी। हर्षा ने इस डिश को खिलाते हुए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियंशिप 2021 की याद दिलाई जहां न्यूजीलैंड ने भारत को फाइनल में हराया था।

आखिरी डिश विंदालु था, जिसपर हर्षा भोगले ने केन विलियमसन (Kane Williamson) को यूएई में खेले गये टी20 वर्ल्ड कप 2021 की याद दिलाई जहां न्यूजीलैंड के हाथों ही हारकर भारतीय टीम ग्रुप मुकाबले में ही बाहर हो गयी थी।

इस वीडियों से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि शिखर धवन की कप्तानी में टीम इंडिया केन विलियमसन (Kane Williamson) की किवी टीम को चुनौती देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सोसल मीडिया पर इस वीडियो को अबतक कुल 40.6K लोगो ने देख लिया है।

 

---Advertisement---