कौर के कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने जीता विमेन आईपीएल का खिताब। देखिए खूबसूरत तस्वीरें।

इंडियन प्रीमियर लीग की अपार सफलता के बाद महिलाओं के लिए भी इस बार आईपीएल का आयोजन किया गया था।

 

आईपीएल के पहले सीजन में ही धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हरा दिया।

 

रविवार (26 मार्च) को ब्रेबोर्न स्टेडियम में आयोजित फाइनल मुकाबले में जीत के लिए मिले 132 रनों के टारगेट को मुंबई ने तीन गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया।

 

इंग्लैंड की अनुभवी खिलाड़ी नताली सीवर ब्रंट ने महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस को चैंपियन बना दिया है। उन्होंने 55 गेंद पर नाबाद 60 रन बनाकर टीम को खिताब जीता दिया।

 

नताली ने इससे पहले तीसरे विकेट के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ 74 गेंद पर 72 रन की साझेदारी की। हरमनप्रीत 39 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुईं।

 

बता दें कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की भी कप्तानी करने वाले हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड बेहद अच्छा रहा है।

 

 

उनकी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने कई मैच जीते हैं और अब उन्होंने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को भी चैंपियन बना दिया।