क्रिकेट लाइफ स्टाइल मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर Business Finance

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम को मिली शर्मनाक हार, तो हर किसी को आई महेंद्र सिंह धोनी की याद

By admin

Updated on:

---Advertisement---

 

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में कल यानी 10 नवंबर को भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में भारत को शर्मनाक हार मिली. आईसीसी का मंच भी वही था, मैच भी नॉकआउट, लेकिन फिर भी हार गई टीम इंडिया. वजह केवल एक है महेंद्र सिंह धोनी की गैरमौजूदगी. भारत की इस शर्मनाक हार के बाद हर इंसान को महेंद्र सिंह धोनी की याद आई.

महेंद्र सिंह धोनी के ही राज में भारतीय टीम ने आखिरी बार आईसीसी ट्रॉफी जीती थी. वह एक ऐसे कप्तान थे जिन्होंने इंडिया को तीनों फॉर्मेट में आईसीसी ट्रॉफी दिलाई थी. लेकिन उनके जाने के बाद से टीम किसी भी आईसीसी ट्रॉफी के लिए तरस ही रही है हासिल नहीं कर पा रही है.

क्यों आई धोनी की याद?

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को हार बार भारतीय टीम मायूसी में याद करती है. धोनी के टीम से जाने के बाद से टीम एक भी आईसीसी ट्रॉफी हासिल करने के लिए तरस सी गई है, लेकिन कुछ हासिल नहीं हो रहा है. हर बार भारत की हार के बाद भारतीय टीम से लेकर हर एक इंसान को धोनी की याद आती है, इसकी वजह है महेंद्र सिंह धोनी के समय में भारत के हाथ लगी शानदार जीत.

पूर्व कप्तान धोनी के नेतृत्व में भारतीय टीम ने 12 नॉकआउट मुकाबले खेले थे जिनमें से 9 में उन्हें जीत हासिल हुई थी. वहीं दूसरी ओर अगर दूसरे कप्तानों के नेतृत्व में देखें तो भारतीय टीम ने 19 नॉकआउट मुकाबले खेले हैं जिनमें महज 9 जीत हाथ लगी है. अब ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी को याद करना तो लाजमी ही है. भारतीय टीम के लिए एमएस धोनी बेहद जरूरी थे और महत्वपूर्ण थे. टीम उनके समय पर अलग ही मुकाम पर थी.

महेंद्र सिंह धोनी की सफल कप्तानी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की सफलता के पीछे सबसे बड़ी वजह उनकी सफल कप्तानी रही है. भारतीय टीम को आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जिताने वाले इकलौते कप्तान रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी, ये उन्होंने ऐसे ही हवा में नहीं हासिल किया है बल्कि अपनी बेहतरीन कप्तानी के बल पर हासिल की है. धोनी के अंदर कमाल की खूबी थी सरलता और शांतिपूर्ण स्वभाव के साथ सही समय पर तुरंत सही डिसीजन लेने की.

जिसके चलते वो भारतीय टीम का नेतृत्व बिल्कुल सही तरह से कर लेते थे. वहीं इसके अलावा उनके अंदर पक्षपात वाली भावना बिलकुल नहीं थी, वह टीम में उन्हें ही जगह देने में यकीन रखते थे जो टीम के लिए सही और किफायती साबित हो सकें. अब टीम ने यही सारी कमियां हैं जिसके चलते टीम पिछड़ रही है, यही कमियां हैं जो टीम की हार पर महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला देती है.

The post इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम को मिली शर्मनाक हार, तो हर किसी को आई महेंद्र सिंह धोनी की याद appeared first on Jagran Cricket.

---Advertisement---