शाहीन शाह अफरीदी के बाद Asia Cup 2022 से बाहर हो गया एक और श्रीलंकाई गेंदबाज

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) से पहले ही जसप्रीत बुमराह और शाहीन अफ्रीदी जैसे घातक तेज गेंदबाजों के आउट होने के बाद अब एक और खिलाड़ी के बाहर होने की खबर सामने आई है। हालांकि इस बार भारत या पाकिस्तान का नहीं बल्कि श्रीलंका का तेज गेंदबाज इस टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है।

बता दें कि इस गेंदबाज के बाहर होने से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली राहत की सांस ले सकते हैं। जहां एक तरफ रोहित और विराट के लिए यह एक खुशखबर है तो वहीं श्रीलंकाई टीम के लिए चिन्ता का विषय है।

एशिया कप से बाहर हो सकता है रोहित-विराट का बड़ा दुश्मन

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) से जहां एक तरफ जसप्रीत बुमराह और शाहीन अफरीदी जैसे गेंदबाजों के बाहर होने पर बाकी टीमों ने राहत की सांस ली है तो वहीं श्रीलंकाई गेंदबाज के बाहर होने की खबर ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली को सुकून मिल सकता है। बता दें कि एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में श्रीलंका के गेंदबाज दुष्मंता चमीरा के बाहर होने की खबरे सामने आ रही है। हालांकि फिलहाल तो इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि उनके इस टूर्नामेंट से बाहर होने की वजह क्या है।

कई बार रोहित-विराट को किया है आउट

दुष्मंता चमीरा ने टी20 प्रारूप में कई बार रोहित शर्मा और विराट कोहली को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। रोहित शर्मा अपने 9 पारियों में दुष्मंता चमीरा का सामना करते हुए 6 बार आउट हुए हैं। बता दें कि दुष्मंता की हर पांचवी गेंद पर रोहित शर्मा को आउट किया है। वहीं विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने विराट को 10 मुकाबलों में 4 बार आउट किया है। ऐसे में चमीरा का एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) से बाहर होने पर रोहित और विराट अब चैन की सांस ले सकते हैं।

दुष्मंता चमीरा का टी20 में प्रदर्शन

श्रीलंकाई गेंदबाज दुष्मंता चमीरा टी20 प्रारूप में अबतक 50 मुकाबले खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 8.14 की इकोनॉमी रेट और 30.3 की औसत से 48 विकेट चटकाये हैं। इस साल होने वाले एशिया कप 2022 से बाहर होने पर श्रीलंका की गेंदबाजी यूनिट पर इसका बड़ा असर पड़ सकता है।

फिलहाल तो इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पायी है कि वो एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में श्रीलंका टीम से जुड़े रहेंगे या नहीं, लेकिन उनके बाहर होने से सबसे ज्यादा फायदा भारत को हो सकता है।