भारतीय टीम के पूर्व कप्तान धोनी (MS Dhoni) और हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के बीच बहुत ही गहरा रिश्ता है। इसका अंदाजा हार्दिक के आए दिनों बयानों से लगाया जा सकता है। वो माही को अपना मेंटर मानने के साथ ही अपना दोस्त भी मानते हैं। इंडिया क्रिकेट टीम में उन्होंने पूर्व कप्तान के साथ एक लंबा समय बिताया है। धोनी के क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी हार्दिक उनके संग अच्छे ताल्लुकात रखते हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण वायरल हो रही वीडियो है, जिसमें दोनों एक साथ बादशाह के रैप पर जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
MS Dhoni के साथ बादशाह के गाने पर थिरकते हुए नजर आए हार्दिक
Ms Dhoni, Hardik Pandya and Badshah partying in Dubai 🎉🔥pic.twitter.com/Ww2pLoa9cF
— Cricket🏏 Lover (@CricCrazyV) November 27, 2022
दरअसल, एमएस धोनी और हार्दिक पांड्या बीते दिन अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में शरीक हुए थे। माही की पत्नी साक्षी धोनी भी इस पार्टी का हिस्सा थी। शांत स्वभाव के एमएस अपनी दोस्त की दावत में भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक के साथ बादशाह के गाने पर डांस करते हुए दिखाई दिए।
रैपर भी इस जश्न में आए हुए थे और उन्होंने अपना बेहद ही मशहूर गाना ‘तेनू काला चश्मा’ गाना गाया। उनके इसी गाने पर दोनों खिलाड़ी जमकर थिरकते हुए दिखाई दिए। हार्दिक-माही का यह वीडियो साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
Hardik Pandya में आती है फैंस को MS Dhoni की झलक नजर
आईपीएल की नई टीम गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2022 का खिताब दिलवाकर हार्दिक पांड्या ने क्रिकेट जगत और फैंस के दिल में अपनी एक अलग ही जगह बना ली है। यही वजह है कि एक समय पर नजरअंदाज होने वाले इस खिलाड़ी में फैंस को आज क्रिकेट की दुनिया के सफल कप्तान एमएस धोनी की झलक नजर आती है।
इतना ही नहीं हार्दिक की कप्तानी को कई क्रिकेट पंडित भी एमएस धोनी की कप्तानी के साथ जोड़ चुके हैं। बता दें कि हार्दिक ने कप्तानी के साथ-साथ मैच फिनिश की कला भी माही से ही सीखी है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद टीम इंडिया में शानदार वापसी की है।