ससुराल में हेकड़ी दिखाना सूर्यकुमार यादव को पड़ गया भारी, पत्नी ने घर आते ही लगाई क्लास, पत्नी के साथ सूर्या का फनी वीडियो हो रहा वायरल

Suryakumar Yadav

भारतीय क्रिकेट टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इन दिनों भारतीय टीम के साथ टी20 विश्व कप खेलने ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं, इस दौरान उनका बल्ला खूब धमाल मचा रहा है। जहां पर उनकी पत्नी देविशा शेट्टी भी उनके साथ हैं। सूर्यकुमार यादव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जिसके बाद अब उनका पोस्ट किया वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

मस्तमौला अंदाज के लिए जाने जाने वाले सूर्यकुमार यादव का ये फनी अंदाज में ससुराल से वापस आने वाले कॉन्टेंट पर आधारित वीडियो है, जिसके बाद इस वीडियो में सूर्यकुमार यादव को आखिर में अपनी पत्नी के आगे एक्टिग करते हुए हंसी का हिस्सा बनना पड़ा।

रील बनाकर सूर्यकुमार यादव बोले अगर मझे गुस्सा आ गया ना…

भारतीय क्रिकेट टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनकी गिनती ट्रेंड को फॉलो करते हुए रील, मस्ती मज़ाक वाले क्रिकेटर में की जाती है। भारतीय क्रिकेट टीम के साथ सूर्यकुमार यादव इस समय ऑस्ट्रेलिया में मौजूद हैं और वो भारत को टी20 विश्व कप जीताने में एक अहम भूमिका निभा सकते हैं।

सूर्यकुमार यादव ने कुछ समय पहले एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी नजर आ रहीं हैं। जिसमें उन्होंने इसके टाइटल लिखा है कि ” जब हम अपने ससुराल से वापस आते हैं”।

इस वीडियो की शुरुआत में देवीशा, सूर्यकुमार यादव से इस डायलॉग पर एक्टिंग कराती नजर आती हैं कि

“तू वहां पर क्या बोल रहा था? अगर मेरा दिमाग गरम हो गया तो तू क्या कर लेगा”।

जिस पर सूर्यकुमार यादव एक्टिंग करते हुए कहते हैं कि

“मैं…मैं..मैं…. अगर एक बार मेरा दिमाग गरम हो गया तो ठंडा भी बहुत जल्द ही हो जाता है”।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Surya Kumar Yadav (SKY) (@surya_14kumar)

Also Read :सूर्यकुमार यादव की पत्नी हैं बला की खूबसूरत, उनके सामने ऐश्वर्या राय भी पड़ जाती हैं फीकी

काफी पसंद किया जा रहा वीडियो

सूर्यकुमार यादव का ये वीडियो पोस्ट करने के एक दिन के अंदर एक मिलियन से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं। वहीं ये वीडियो करीब दो लाख लाइक और काफी कमेंट भी बटोर चुका है।

सूर्यकुमार यादव और देवीशा शेट्टी ने जिस पर एक्टिंग की है वो डायलॉग मशहूर फिल्म आवारा पागल दीवाना का है। इस पोस्ट पर काफी लोगों ने मजेदार कॉमेंट्स किए हैं। आईपीएल में उनकी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने लिखा‘वाह, सूर्या दादा।’

रविचंद्रन अश्विन की पत्नी प्रीति नारायणन ने भी कॉमेंट किया। सिंगर शिल्पा सुरुच ने लिखा हाहा यह बहुत शानदार है।

भारत को सेमीफाइनल में पहुँचाने में निभाई अहम भूमिका

भारतीय टीम ने आज जिम्बाब्वे को हराकर आज सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, जहां भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से होगा, अगर भारत सेमीफाइनल में इंग्लैंड को मात देता है, तो इस बार टीम इंडिया का टी20 विश्व कप 2022 जीतने का सपना एक बार फिर पूरा हो सकता है।

भारत ने 15 साल पहले महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टी20 विश्व कप जीता था और अब एक बार फिर 15 साल बाद भारत ये करिश्मा दोहरा सकता है। भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने में सबसे बड़ा योगदान सूर्यकुमार यादव का रहा है, सूर्यकुमार यादव ने अब तक इस टूर्नामेंट के 5 मैचों में से 3 में अर्द्धशतक लगाया है।

Also Read :IND vs ZIM: “वो जो कर रहे हैं…..” सेमी फाइनल से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड को दी चुनौती, भारतीय प्रशंसको से कहा धन्यवाद, जीत हमारी होगी

Source link

Leave a Comment