Category: क्रिकेट

  • Video IND vs AUS: शॉर्ट ने गोली की रफ्तार से मारा शॉट, बीच में आ गए विराट कोहली, पीछे गिरते हुए लपका कैच

    सिडनी: विराट कोहली दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डर्स में गिने जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में उनका बल्ला शांत रहा। सिडनी में दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा वनडे हो रहा है। विराट का बल्ला भले ही नहीं चल रहा है लेकिन फील्डिंग में उनका कमाल जारी है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर विराट के कैच की वजह से ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू शॉर्ट को पवेलियन लौटना पड़ा।

    विराट ने मुश्किल कैच को बनाया आसान

    मैथ्यू शॉर्ट ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में 74 रनों की बेजोड़ पारी खेली थी। इस मुकाबले में भी वह पिच पर सेट हो गए थे। 23वें ओवर में वह वॉशिंगटन सुंदर का शिकार बन गए। विराट कोहली ने शॉर्ट का कैच लिया। शॉर्ट आगे की गेंद को स्वीप किया। विराट कोहली स्क्वायर लेग अंपायर के करीब फील्डिंग कर रहे थे। शॉर्ट ने जोरदार शॉट लगाया लेकिन विराट ने पीछे की तरफ गिरते हुए गेंद को लपक लिया।

     

    पहली नजर में विराट कोहली का कैच सामान्य लगता है। लेकिन गेंद की गति को देखें तो वह काफी मुश्किल कैच था। विराट स्क्वायर लेग अंपायर के काफी आगे खड़े थे। इसी वजह से उनके पास रिएक्शन टाइम काफी कम था। कैच लेने के बाद विराट के चेहरे से ही समझ आ रहा था कि गेंद की स्पीड काफी ज्यादा थी।

    तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरे मैथ्यू शॉर्ट ने 30 रनों की पारी खेली। 41 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 2 चौके मारे। शॉर्ट का वनडे करियर अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। 18 मैच खेलने के बाद उनके नाम सिर्फ 392 रन हैं। इस दौरान उन्होंने 24 की औसत से बैटिंग की है। इसके बाद भी ऑस्ट्रेलिया की टीम भरोसा जताकर उन्हें मौके दे रही है। वह तीसरे नंबर पर बैटिंग कर रहे हैं, जो पहले स्टीव स्मिथ का स्थान हुआ करता था।

     

  • IND vs PAK: आ जाओ देख लेंगे… बांग्लादेश पर जैसे-तैसे मिली जीत, भारत को रौंदने की बात करने लगे शोएब अख्तर

    नई दिल्ली: एशिया कप 2025 की दोनों फाइनलिस्ट टीम का फैसला हो गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच पहली बार एशिया कप का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ वर्चुअल सेमीफाइनल को 11 रनों से जीत लिया। भारत ने पहले ही सुपर-4 को शुरुआती दोनों मैचों को जीतकर फाइनल में पहुंच का था। 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर एशिया कप 2025 का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

    ऑरा तोड़कर अंदर जाना है

    पाकिस्तान को एशिया कप 2025 के ग्रुप स्टेज और सुपर-4 में भारत से हार मिली है। अब फाइनल से पहले शोएब अख्तर को सलमान आगा की टीम को सुझाव दिया है कि कैसे भारत को रोक सकते हैं। उन्होंने एक पाकिस्तानी चैनल पर बात करते हुए कहा, ‘इस माइंडसेट से बाहर निकलकर, उनकी हवा को छोड़कर। उनका एक जो ऑरा बना हुआ है, उसे तोड़कर अंदर जाएं। इसे ऐटिट्यूट के साथ जाएं जो आज था। आ जाओ देख लेंगे। इस तरह के ऐटिट्यूट की आपको जरूरत है।’

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by tapmad (@tapmad.entertainment)

    अभिषेक को दो ओवर में आउट करो

    भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा विस्फोटक शुरुआत दे रहे हैं। अख्तर ने सलाह दी है कि उन्हें पाकिस्तान को दो ओवर के अंदर आउट करना होगा। पाकिस्तान तेज गेंदबाज ने आगे कहा- प्लीज याद रखें कि 20 ओवर नहीं करने हैं, हमें आउट करना है। जब आउट करने जाओगे इंडिया को तो इंडिया को भी समझ आ जाएगा कि हमें यहां अब लड़कर स्कोर करना है। और जैसे ही अभिषेक आउट हुआ पहले दो ओवर में उन्हें भी मुसीबत पड़ जाएगी। ये जो स्टार्ट ले रहे हैं ना अच्छा, उन्हें भी स्ट्रगल करना पड़ेगा।

    49 रनों पर 5 विकेट गिरने के बाद स्कोर 100 रन तक जाना भी मुश्किल दिख रहा था लेकिन बांग्लादेश की खराब फील्डिंग ने पाकिस्तान को 135 तक पहुंचा दिया। जवाब में बांग्लादेश की टीम 9 विकेट पर 124 रन ही बना सकी। 30 रन बनाकर शमीम हुसैन टॉप स्कोरर रहे। तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ ने 3-3 जबकि सैम अयूब ने दो बल्लेबाजों का शिकार किया।

     

  • Asia Cup 2025: पाकिस्तान से इस मामले में हारा भारत, एशिया कप में बना ये शर्मनाक रिकॉर्ड

    India Fielding: भारत ने एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है. बांग्लादेश को 41 रनों से हराकर टीम इंडिया 12वीं बार फाइनल में पहुंची है लेकिन इस जीत के दौरान एक मामले में बुरी तरह पिछड़ गई. यहां तक कि पाकिस्तान भी उससे काफी आगे निकल गया है. दरअसल टीम इंडिया एशिया कप में सबसे ज्यादा कैच छोड़ने वाली टीम बन गई है. पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश के खिलाफ भी भारतीय खिलाड़ियों ने बेहद खराब फील्डिंग की और अब वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा कैच छोड़ने वाली टीम बन गई है.

    भारतीय टीम का फील्डिंग में खराब प्रदर्शन

    एशिया कप में ड्रॉप कैचों की बात करें तो टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा 12 कैच छोड़े हैं. भारत की कैचिंग की औसत सिर्फ 67.5 फीसदी है. वहीं पाकिस्तान इस मामले में टॉप पर है. पाकिस्तान के कैच पकड़ने की दर सबसे ज्यादा 86.7 फीसदी है. शर्मनाक बात ये है कि बांग्लादेश. श्रीलंका. अफगानिस्तान. ओमान और यूएई की कैचिंग भी टीम इंडिया से बेहतर रही है. भारत के बाद सबसे ज्यादा 11 कैच हॉन्कॉन्ग ने छोड़े हैं. बांग्लादेश ने 8. श्रीलंका ने 6. अफगानिस्तान-ओमान ने 4-4 कैच छोड़े हैं. पाकिस्तान ने 3 और यूएई ने 2 ही कैच छोड़े हैं.

    खराब कैचिंग बड़ा मुद्दा

    टीम इंडिया ने बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर एशिया कप के फाइनल में तो जगह बना ली है लेकिन फील्डिंग उसके लिए एक बड़ा मुद्दा है. अभिषेक शर्मा. कुलदीप यादव ने फील्डिंग के मामले में सबसे ज्यादा निराश किया है. ये दोनों खिलाड़ी काफी कैच छोड़ते नजर आए हैं. बता दें बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद खुद वरुण चक्रवर्ती ने माना है कि भारत की फील्डिंग एक गंभीर मुद्दा है और फील्डिंग कोच अब हर खिलाड़ी की क्लास लगा सकते हैं. वैसे खराब कैचिंग की एक वजह दुबई के मैदान की फ्लड लाइट्स भी हैं जो खंभों पर ना लगकर स्टेडियम की छतों पर लगी हुई हैं. इससे खिलाड़ियों को गेंद जज करने में दिक्कत होती है. टीम इंडिया को इस दिक्कत का समाधान जल्द निकालना होगा वरना फाइनल में लेने के देने पड़ सकते हैं.

  • 0,0,0,0… सैम अयूब का शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

    पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज सैम अयूब इस समय काफी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. एशिया कप 2025 में वह एक भी बड़ी पारी नहीं खेल सकते हैं. रन बनाना तो दूर वह क्रीज पर टिक भी नहीं पा रहे हैं. बांग्लादेश के खिलाफ वर्चुअल सेमीफाइनल मुकाबले में भी सैम अयूब फ्लॉप रहे और इस मैच में उन्होंने एक शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उनका नाम एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया है, जो क्रिकेट की दुनिया में काफी कम देखने को मिलता है.

    सैम अयूब का शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड

    दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ सैम अयूब का बल्ला शांत रहा. वह 3 गेंदों पर बिना खाता खोले अपना विकेट गंवा बैठे. यानी वह इस टूर्नामेंट में चौथी बार शून्य पर आउट हुए. इसी के साथ वह फुल मेंबर टीमों में पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए जो एक सीरीज या टूर्नामेंट में 4 बार बिना खाता खोले आउट हुआ हो. इस मुकाबले में अयूब का विकेट महेदी हसन मिराज ने हासिल किया. इससे पहले टूर्नामेंट के बाकी 5 मैचों में वह ओमान और भारत के खिलाफ गोल्डन डक पर आउट हुए. वहीं, यूएई के खिलाफ तीन गेंदों का सामना कर शून्य पर पवेलियन लौटे. बाकी दो पारियों में उन्होंने 21 और 2 रन की पारियां खेलीं. कुल मिलाकर एशिया कप 2025 में उनका बल्ला खामोश रहा है.

    इतना ही नहीं, सैम अयूब अब पाकिस्तान के लिए टी20 में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. वह अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 9वीं बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं. उन्होंने शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ा है, जो टी20 इंटरनेशनल में 8 बार 0 पर आउट हुए थे. वहीं, सैम अयूब अब सिर्फ उमर गुल से पीछे हैं. उमर अकमल अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 10 बार बिना खाता खोलने आउट हुए थे.

    सैम अयूब का टी20I करियर

    सैम अयूब का टी20I करियर अब तक 47 मैचों का है, जिसमें उन्होंने 839 रन बनाए हैं. जिसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं और उनका औसत सिर्फ 19.51 का ही है. हालांकि, एशिया कप 2025 में उन्होंने गेंदबाजी में टीम के लिए अहम योगदान दिया है. उन्होंने शुरुआती 5 मैचों में 6 विकेट चटकाए थे. जिसमें उन्होंने 3 विकेट का एक स्पेल भी फेंका था.

  • IND vs PAK Final: बदल गया एशिया कप का इतिहास, पहली बार खेला जाएगा ऐसा फाइनल

    एशिया कप 2025 के फाइनल में क्रिकेट प्रशंसकों का सपना सच होने जा रहा है. भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर आमने-सामने आने के लिए तैयार हैं. इस एडिशन में ये तीसरा मौका होगा जब भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी. ग्रुप स्टेज और सुपर 4 के बाद अब फाइनल की बारी है. इसी के साथ एशिया कप का इतिहास भी बदलाने जा रहा है. इस बार एक ऐसा नजारा देखने को मिलेगा, जो इस टूर्नामेंट में कभी भी देखने को नहीं मिला.

    भारत-पाकिस्तान ने बदला एशिया कप का इतिहास

    भारत ने सुपर 4 में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी, और अब पाकिस्तान ने भी बांग्लादेश के खिलाफ जीत के साथ फाइनल में एंट्री कर ली है. यह पहला मौका है जब एशिया कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान फाइनल में आमने-सामने होंगे, जिससे इस टूर्नामेंट का रोमांच चरम पर पहुंच गया है. बता दें, इस टूर्नामेंट की शुरुआत साल 1984 में हुई थी, लेकिन कभी भी दे दोनों टीमें फाइनल में नहीं भिड़ी थीं. लेकिन इस बार ये इंतजार खत्म होने जा रहा है.

    बता दें, एशिया कप का ये 17वां एडिशन है. इससे पहले 16 एडिशन में ऐसा फाइनल कभी नहीं देखने को मिला था. दोनों टीमों के बीच ये एतिहासिक मैच 28 सिंतबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया की नजर 9वें खिताब पर रहने वाली है. भारत ने अभी तक साल 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010, 2016, 2018, 2023 में खिताह जीता है. वहीं, पाकिस्तान की टीम अभी तक 2 बार चैंपियन बनी हैं. पाकिस्तान ने साल 2000 और 2012 में इस टूर्नामेंट को जीता था.

    एशिया कप 2025 में अभी तक का सफर

    टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है. भारत ने ग्रुप स्टेज में यूएई, पाकिस्तान और ओमान को हराकर सुपर 4 में जगह बनाई थी. वहीं, पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज में भारत के खिलाफ हार मिली थी और यूएई-ओमान को हराकर वह सुपर-4 में आया था. इसके बाद टीम इंडिया सुपर-4 में पाकिस्तान और बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहा. वहीं, अब पाकिस्तान ने भी श्रीलंका और बांग्लादेश को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की.

  • एशिया कप का फाइनल नहीं खेल पाएंगे सूर्यकुमार यादव? पाकिस्तान की शिकायत के बाद लगेगा बैन? जानें नियम

    2025 एशिया कप में भारत से मिली हार के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने सूर्यकुमार यादव की शिकायत की है. पीसीबी ने आईसीसी से भारत के टी20 कप्तान के बयान को लेकर शिकायत की है. इसके बाद आईसीसी मैच रेफरी ने भारतीय क्रिकेट टीम को ई-मेल भेजा है.

    दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, पुरस्कार समारोह के दौरान और प्रेस कांफ्रेंस में दिए गए बयान पर सूर्यकुमार से मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने जवाब मांगा है. रिपोर्ट में बताया गया है कि पीसीबी ने सूर्यकुमार यादव को लेकर आईसीसी से दो शिकायत की थीं. आइसीसी ने पीसीबी की शिकायत पर दो रिपोर्ट मैच रेफरी रिची रिचर्डसन को भेजी हैं, जिसके बाद उनकी तरफ से भारतीय टीम को एक मेल किया गया है.

    रिची रिचर्डसन द्वारा भेजे गए मेल में लिखा है कि मुझे आइसीसी ने दो रिपोर्ट हैंडल करने को भेजी हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सूर्यकुमार यादव के मैच प्रजेंटेशन और प्रेस कान्फ्रेंस में दिए गए बयान को लेकर दो शिकायतें दर्ज कराई थीं. सारी रिपोर्ट को देखने और सबूतों को जांचने के बाद मैं इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि सूर्यकुमार द्वारा दिए गए बयान ने खेल की छवि को क्षति पहुंचाई है. इससे उनके विरुद्ध आरोप बनता है. इस मेल में कहा गया है कि सूर्यकुमार यादव इस आरोप को नहीं मानते हैं तो इस पर सुनवाई होगी. उस सुनवाई में मेरे अलावा सूर्यकुमार यादव और पीसीबी प्रतिनिधि शामिल होंगे.

    क्या बोले थे सूर्यकुमार यादव?

    सूर्यकुमार यादव ने 2025 एशिया कप के लीग स्टेज मैच में पाकिस्तान को हराने के बाद कहा था कि यह जीत पुलवामा के पीड़ितों को समर्पित है. इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्या ने कहा था कि हमें सरकार और बीसीसीआई से निर्देश मिले थे कि हम जीत के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएंगे.

    क्या सूर्यकुमार पर लगेगा बैन?

    आईसीसी ने नियम के मुताबिक, यह मामला लेवल-1 उल्लंघन का माना जाएगा. ऐसी स्थिति में किसी खिलाड़ी पर बैन नहीं लगता है. सिर्फ खिलाड़ी पर मैच फीस का जुर्माना लगाया जा सकता है. किसी भी खिलाड़ी पर बैन तभी लगता है जब लेवल 2, 3 या 4 का उल्लंघन हो.

  • IND vs ENG: इंग्लिश कोच की टीम इंडिया को वॉर्निंग, रिवील किया गेमप्लान

    भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेला जा रहा टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. मुकाबले में इंग्लैंड ने भारतीय टीम को जीत के लिए 193 रनों का टारगेट दिया है, जिसका पीछा करते हुए मेहमान टीम ने चौथे दिन स्टम्प तक अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 58 रन बना लिए. भारतीय टीम अब जीत से 135 रन दूर है और उसके 6 विकेट हाथ में हैं.

    अब लॉर्ड्स में पांचवें दिन का खेल किसी ब्लॉकबस्टर मूवी से कम नहीं होगा. पांचवें दिन के खेल से पहले इंग्लैंड के असिस्टेंट कोच मार्कस ट्रेस्कोथिक ने भारतीय टीम को चेताया है. ट्रेस्कोथिक ने कहा कि उनकी टीम पांचवें दिन पहले ही घंटे में छह विकेट ले सकती है. ट्रेस्कोथिक ने गेंदबाजों के लिए गेमप्लान भी रिवील किया.

    मार्कस ट्रेस्कोथिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘नर्सरी एंड से गेंदबाजी करते समय थोड़ा ज्यादा उछाल मिलता है. जबकि पवेलियन छोर से गेंदबाजी करते वक्त ढलान का फायदा मिलता है, जो गेंद को स्टम्प्स की तरफ अंदर लाने में मदद करता है. उम्मीद है कि पांचवें दिन कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा. उम्मीद है गेंद चारों तरफ सीम करेगी और पहले ही घंटे में हम 6 विकेट चटका लेंगे.’

    मार्कस ट्रेस्कोथिक का मानना है कि चौथे दिन आखिरी में जो दो विकेट मिले, उससे जीत की उम्मीद जग चुकी है. ट्रेस्कोथिक ने कहा, ‘दिन के आखिर में जो विकेट हमें मिले, उससे उम्मीद जगी है. अब सब कुछ इस बात पर टिका है कि पांचवें दिन का पहला घंटा कैसा रहता है. भारत कितना सकारात्मक होकर खेलता है, हम गेंद से कितने आक्रामक रहते हैं और कितनी जल्दी विकेट निकालते हैं.’

    इसके अलावा मार्कस ट्रेस्कोथिक ने इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर शोएब बशीर की चोट पर भी अपडेट दिया. ट्रेस्कोथिक के मुताबिक बशीर गेंदबाजी के लिए फिट हैं. तीसरे दिन गेंदबाजी के दौरान रवींद्र जडेजा के शॉट को रोकने की कोशिश में बशीर के बाएं हाथ की उंगली में चोट लग गई थी.

    मार्कस ट्रेस्कोथिक ने कहा, ‘वह गेंदबाजी के लिए फिट हैं. उन्हें बाहरी चोट लगी है. नियम यह है कि जब भी उनकी जरूरत हो, वह गेंदबाजी के लिए आ सकते हैं.  अगर बीच में गेंदबाजी नहीं करनी हो, तो वो फिर से बाहर भी जा सकते हैं. अगर हमें उनकी जरूरत पड़ी, तो वह गेंदबाजी के लिए तैयार रहेंगे.’

  • IND vs ENG: लॉर्ड्स में जब ‘एंग्री यंग मैन’ बने शुभमन गिल, पिच पर हुई भारतीय कप्तान की अंग्रेजों से भयंकर लड़ाई

    India Vs England 3rd Test : भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मैच के तीसरे दिन काफी ड्रामा देखने को मिला। एक तरफ जहां भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ा तो दूसरा तरफ जडेजा और पंत की पारियों ने टीम इंडिया को इंग्लैंड को बराबर लाकर खड़ा कर दिया। वहीं मैच के अंतिम पांच मिनट में दोनों टीमों के बीच काफी गहमागहमी वाला महौल देखा गया। कप्तान शुभमन गिल और इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन डकेट के बीच तीखी नोकझोक देखने को मिली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है।

    गिल और बेन डकेट के बीच तीखी बहस

    लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के आखिरी सत्र में शुभमन गिल का गुस्सा खुलकर सामने आ गया। जब इंग्लैंड के बल्लेबाज़ बेन डकेट और जैक क्रॉली जानबूझकर समय बर्बाद करते दिखे, तो गिल ने डकेट को सीधे शब्दों में कहा – “थोड़ी हिम्मत दिखाओ।” दरअसल, भारतीय टीम को लगा कि इंग्लैंड के ओपनर आखिरी ओवर से बचने की कोशिश कर रहे हैं,

    जिससे गिल और बाकी खिलाड़ी नाराज़ हो गए।इंग्लैंड की पारी शुरू होने से पहले दिन का खेल खत्म होने में सिर्फ पांच मिनट बचे थे, और भारत चाहता था कि बुमराह अपना ओवर कट-ऑफ टाइम (भारतीय समयानुसार रात 11 बजे) से पहले पूरा कर लें ताकि एक और ओवर फेंका जा सके। इस बात को समझते हुए इंग्लिश बल्लेबाज़ जैक क्रॉली ने जानबूझकर देरी की। वे कई बार बहुत धीरे खेले और बुमराह के रन-अप शुरू करने से पहले ही क्रीज से हट जाते थे, जिससे समय और ज़्यादा बीतता गया।

    इस बात से नाराज थी भारतीय टीम

    पांचवीं गेंद से पहले जब डकेट और क्रॉली बीच पिच पर आकर आपस में बात करने लगे, तो शुभमन गिल खुद उनके पास पहुंचे और नाराज़गी जताई। उनके तेवर सख्त थे। इसके बाद स्लिप में खड़े फील्डर और स्टंप के पास मौजूद मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी भी इसमें कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए शामिल हो गए। मैदान पर माहौल थोड़ा गर्म हो गया था। पांचवीं गेंद के बाद मैदान का माहौल और गर्म हो गया। बुमराह की तेज़ गेंद जैक क्रॉली की उंगलियों पर लगी, जिसके बाद वह दर्द दिखाते हुए पीछे हट गए। लेकिन भारतीय खिलाड़ियों को लगा कि वह ज़्यादा दिखावा कर रहे हैं। इसी बात पर शुभमन गिल उनकी ओर बढ़े और तंज भरे अंदाज में ताली बजाकर प्रतिक्रिया दी। तभी बेन डकेट बीच में आए और थोड़ी कहासुनी के दौरान उन्होंने उंगली भी उठाई, जिससे तनाव और बढ़ गया।

    दोनों टीम का बराबर स्कोर

    आखिर में दिन का खेल इंग्लैंड के 2 रन बिना किसी नुकसान के स्कोर पर खत्म हुआ, लेकिन खिलाड़ियों के बीच बहस मैच खत्म होने के बाद भी चलती रही। नियमों के मुताबिक क्रॉली को खेलने में जितना समय चाहिए, वह ले सकते थे और ऐसा करना क्रिकेट में कोई नई बात नहीं है। वहीं तीसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले टीम इंडिया की पहली पारी 387 के स्कोर पर सिमट गई है।बढ़त लेने से भारतीय टीम चूक गई है। इंग्लैंड ने भी पहली पारी में 387 का स्कोर बनाया था।

  • IND vs ENG: ऋषभ पंत ने बचकाना अंदाज में रन आउट होने से पहले कर दिए ये कमाल, फिफ्टी में धोनी, सिक्सेज में रोहित के आ गए बराबर

    IND vs ENG: ऋषभ पंत भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट में रन आउट हो गए. शानदार अंदाज में खेल रहा यह बल्लेबाज तीसरे दिन के खेल के लंच से ठीक पहले आउट हुए. उन्होंने करीबी रन लेने की कोशिश की और और बेन स्टोक्स ने सटीक थ्रो लगाते हुए भारतीय कीपर को वापस भेज दिया. ऋषभ पंत 74 रन बनाने के बाद वापस गए. उन्होंने 112 गेंद खेली और आठ चौके व दो छक्के उड़ाए. पंत भले ही बचकाने तरीके से आउट हो गए लेकिन उन्होंने अपनी पारी से कुछ कमाल भी किए. उन्होंने अलग-अलग रिकॉर्ड्स में भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली.

    पंत की पारी में दो छक्के शामिल रहे. इससे टेस्ट क्रिकेट में उनकी सिक्सेज की संख्या 88 हो गई. पंत अब रोहित शर्मा और ब्रायन लारा के बराबर आ गए. इन दोनों दिग्गजों ने भी टेस्ट क्रिकेट में 88 सिक्स लगाए हैं. रोहित ने 116 पारियों में तो लारा ने 232 पारियों में ये छक्के लगाए थे. पंत ने 80 पारियों में ही 88 सिक्स लगा दिए. टेस्ट क्रिकेट में भारतीयों में पंत से आगे केवल वीरेंद्र सहवाग ही हैं जिन्होंने 91 टेस्ट सिक्स लगा रखे हैं. इस रिकॉर्ड से पंत केवल तीन छक्के दूर हैं. उम्मीद है कि वे इंग्लैंड सीरीज में ही यह रिकॉर्ड तोड़ देंगे.

    पंत ने आठवीं बार इंग्लैंड में बनाया 50 प्लस स्कोर

    पंत ने इंग्लैंड में आठवीं बार टेस्ट में 50 प्लस स्कोर बनाया. उन्होंने ऐसा केवल 22 पारियों में कर दिया. इसके साथ ही इंग्लैंड में विकेटकीपर के रूप में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा टेस्ट में 50 प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए. उन्होंने एमएस धोनी की बराबरी की जिन्होंने आठ बार इंग्लैंड में फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए थे. उन्होंने 23 पारियों में ऐसा किया.

    पंत के रन हुए 400 पार

    पंत इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अभी तक 416 रन बना चुके हैं. उन्होंने 83.20 की औसत से यह रन बनाए. वह इस सीरीज में रन बनाने में दूसरे नंबर पर हैं. उनसे आगे शुभमन गिल हैं जिन्होंने 601 रन बनाए हैं. पंत पहले विदेशी विकेटकीपर बल्लेबाज हैं जिन्होंने इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में 400 प्लस रन बनाए हैं.

  • रोहित-जायसवाल नहीं बल्कि इन 2 खिलाड़ियों की जोड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में करेगी ओपनिंग

    6 अक्टूबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। पहला मैच बेंगलुरु में होगा जबकि तीसरा मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा मैच 24 अक्टूबर जबकि तीसरा 1 नवंबर से शुरू होगा।

    फिलहाल अभी इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन जल्द ही गौतम गंभीर की कोचिंग वाली टीम का ऐलान जल्दी हो जाएगा। हालांकि, इसी बीच ये कयास लगाए जा रहे हैं कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत की सलामी जोड़ी बदल सकती है। आइये जानते हैं ऐसा क्यों हो सकता है?

    न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में बदल जाएगी भारत की सलामी जोड़ी
    ये बात जग ज़ाहिर है कि भारतीय टीम के लिए ये सीरीज काफी अहम है क्योंकि अगर टीम इंडिया 3-0 से ये सीरीज जीत जाती है, तो ऑस्ट्रेलिया में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और भारत सीधे WTC फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगा।

    वहीं, इसी बीच ऐसा हो सकता है कि न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में कुछ बदलाव देखने को मिल जाए। हो सकता है भारत की सलामी जोड़ी बदल जाए। फिलहाल जो खबर सामने आई है, उसके मुताबिक तो रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल इस सीरीज में ओपन ना करें।

    क्यों ओपनिंग नहीं करेंगे रोहित-जायसवाल?
    कल ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि उनकी पत्नी रितिका दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। ऐसे में रोहित न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से अपना नाम वापस ले सकते हैं। वहीं, जायसवाल को लेकर ये कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें इस सीरीज से आराम दिया जा सकता है ताकि वो ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए तरोताजा रहे।

    हो सकता है जायसवाल रणजी में शिरकत करते नजर आएं, ताकि बॉर्डर गावस्कर सीरीज के लिए उनकी तैयारी हो जाए। बता दें कि जायसवाल इस समय अच्छे फॉर्म में हैं और उन्होंने बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में 2 मैचों में 189 रन बनाए थे। उन्होंने 81.82 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग की थी।

    रोहित-जायसवाल की जगह कौन?
    अब यहाँ सवाल ये बनता है कि अगर रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ये सीरीज नहीं खेलते हैं, तो उनकी जगह किसे मौका मिल सकता है। उम्मीद तो ये की जा रही है कि ओपनर के तौर पर शुभमन गिल को चुना जा सकता है।

    गिल पहले भी ओपन कर चुके हैं जबकि दूसरे ओपनर केएल राहुल हो सकते हैं। गिल ने बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में 164 रन बनाए थे जबकि केएल राहुल ने 106 रन बनाए थे। वहीं, ये दोनों खिलाड़ी जब ओपन करेंगे तो मिडिल आर्डर के लिए ईशान किशन और सरफ़राज़ खान को चुना जा सकता है और ये दोनों ही बेहतरीन बल्लेबाज हैं। ईशान की वापसी हो सकती है जबकि सरफ़राज़ की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है।