आईपीएल 2023 (IPL 2023) में आज एक बड़ा ही शानदार रोमांचक मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)और गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans) के बीच हुए इस मुकाबले में अपेन घरेलू मैदान में दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात टायटंस के हाथों 6 विकेटों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 162 रन बोर्ड पर लगाए।
जीत के बाद हार्दिक बोले ‘मैं मुक्का मारना पसंद करता हूँ’
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans) के बीच खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। मैच जीतने के बाद गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टीम की जीत को लेके बात की इसमें उन्होंने मैच के कई पहलुओं पर बात की। इसके साथ ही उन्होंने एक मुहावरा कहा जिसने सबको चौंका दिया।
इसके बाद हर्षा बोगले ने हार्दिक से उनकी कप्तानी के स्टाइल और तरीके को लेके सवाल किया जिसके जवाब में हार्दिक पांड्या ने कहा,“मैं अपनी सहज प्रवृत्ति के साथ जाता हूं, मुझे खुद का समर्थन करना पसंद है। मैं कुछ और सोचने के बजाय अपने फैसले का समर्थन करता हूँ। मैं पंच लेने के बजाय पहले मुक्का मारता हूं। हम लड़कों को वहां आनंद लेने के लिए कहते हैं। यह आपको सही निर्णय लेने में मदद करता है। कोई हाथ ऊपर कर रहा है। हमने इस बारे में बात की है। एक-दूसरे का ख्याल रखना ज्यादा जरूरी है।”
गुजरात की जीत में सबसे अहम भूमिका रही 21 साल के बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज साईं सुदर्शन की उन्होंने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सुदर्शन ने 48 गेंदों 62 रनों की पारी खेली। जिसके लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया, हार्दिक ने सुदर्शन के बारे में बात करते हुए कहा,“वह शानदार बल्लेबाजी कर रहा है। सपोर्ट स्टाफ को भी श्रेय और उन्हें भी। पिछले 15 दिनों में उसने जितनी बल्लेबाजी की है, उसका जो परिणाम आप देख रहे हैं, वह सब उसकी कड़ी मेहनत है। आगे बढ़ते हुए, अगर मैं गलत नहीं हूं, तो दो साल में वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट और अंतत: भारत क्रिकेट के लिए भी कुछ अच्छा करेगा।”