KL Rahul: इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ केएल राहुल (KL Rahul) और सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) की शादी काफी दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई है. अपनी शादी के लिए , न्यूजीलैंड सीरीज से छुट्टी लेने वाले राहुल और अथिया की शादी आज यानि 23 जनवरी को खंडाला वाले फार्महाउस में की जाने वाली है. कल, 22 जनवरी, 2023 की रात को इनका संगीत हुआ था जिसमें कई शानदार डांस परफॉर्मेंसेज भी हुई थीं. तो आइये आज जानते है केएल राहुल की शादी में कौन-कौन से मेहमान शामिल है और किस समय लेंगे ये साथ फेरे.
आज इस समय सात फेरे लेंगे KL Rahul-Athiya
View this post on Instagram
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केएल राहुल (KL Rahul) और अथिया शेट्टी आज, 23 जनवरी, 2023 को दोपहर में शादी करेंगे. सुबह इस कपल की हल्दी सेरिमनी होगी और यह कहा जा रहा है कि शाम चार बजे तक में ये दोनों शादी के बंधन में बंध चुके होंगे. टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार दोनों शानदार 4 बजे साथ फेरे लेंगे और उनकी इस शादी में सिर्फ चुंनिंदा मेहमान ही शामिल होंगे वाले है.
बता दें राहुल और आथिया ने कभी भी मीडिया के सामने एक साथ तस्वीरे नहीं खिचवाई है और ऐसे में 4 बजे साथ फेरो के साथ पहली बार दोनों देर शाम 7 बजे मीडिया के सामने अपने रिश्ते को नाम देते हुए रूबरू होंगे. ऐसा भी कहा जा रहा है कि अथिया और केएल अपने परिवार के साथ मीडिया के सामने पोज करेंगे.
शादी में शामिल होंगे ये ख़ास मेहमान
खंडाला में हो रही अथिया और केएल राहुल (KL Rahul) की शादी में सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, एम एस धोनी समेत कई मशहूर हस्तियाँ दिखाई देने वाली है. इसके अलावा रिपोर्ट्स ऐसी भी है की कुछ ख़ास लोगो को ही मेहमान के तौर पर इनवाइट किया गया है.
राहुल और आथिया सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में शादी करने वाले है लेकिन सीके बाद केएल राहुल और अथिया शेट्टी का मुंबई में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन रखा जाएगा. कपल के रिसेप्शन में बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, बिजनेस और राजनीति की दुनिया की ख़ास लोगो के शामिल होने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स की माने तो रिसेप्शन में 3 हजर मेहमान शामिल हो सकते है.
शादी में खास ड्रेस और ख़ास तरह का खाना
अथिया और केएल राहुल की शादी हो और कपल की वेडिंग ड्रेस बेहद ख़ास होने वाली है. रिपोर्ट्स की माने तो अथिया और केएल राहुल ने रेड नहीं, बल्कि अपने खास दिन के लिए व्हाइट और गोल्डन कलर की वेडिंग ड्रेस को फाइनल किया है. बताया जा रहा है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी में साउथ इंडियन क्यूजीन रखा गया है. ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शादी में आए मेहमानों को प्लेट्स में नहीं, बल्कि ट्रेडिशनल साउथ इंडियन स्टाइल में केले के पत्तों पर खाना परोसा जाएगा.
वीडियो:https://youtu.be/WrgD_6Bt-8g
View this post on Instagram
View this post on Instagram