Suryakumar Yadav: भारत और श्रीलंका के बीच बीती शाम 3 टी20 मैचों के सीरीज का समापन हुआ। इस मैच मे एक प्लेयर की शानदार बल्लेबाजी ने फैन का दिल जीत लिया। जी हाँ इस मैच में शतकीय पारी खेलने वाले सूर्यकुमार यादव की बात कर रहे है। नॉर्मल फैंस तो नॉर्मल खिलाड़ी होते है लेकिन सूर्या अजूबा है और इनके फैंस भी क्रिकेट के नामचीन चेहरे है।
विराट कोहली के Suryakumar Yadav ने लिखा ये ख़ास मैसेज
भारत और श्रीलंका के बीच तीसरे और आखिरी मैच मे जिस प्रकार सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने तूफ़ानी शतकीय पारी खेली है उसने सबको सूर्या का फैन बना दिया है और इसी फैन मे एक फैन है भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली जिन्होंने सूर्या के शतक के बाद अपने इंस्टाग्राम के स्टोरी मे सूर्यकुमार यादव की बल्ले उठाई हुई तस्वीर लगाई थी।
इसको देखाकर सूर्या (Suryakumar Yadav) काफी खुश हुए और विराट कोहली को रिप्लाई देते हुए आभार जताया और जल्द ही मिलने को लेकर बाते कही। सूर्या ने लिखा, ‘भाऊ बहुत सारा प्यार, जल्दी मिलते हैं. उसके बाद सूर्य ने यह भी कहा कि भाई स्टोरी पर चले गए इनके”. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सूर्य विराट की स्टोरी से फूले नहीं समा रहे हैं. बता दे श्रीलंका के साथ टी20 सीरीज खत्म होने के बाद 10 जनवरी से 3 मैचों की ODI सीरीज की शुरुआत हो रही है जिसमे टीम इंडिया के अनुभवी खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा भी शामिल है।।
चहल बन गए Suryakumar Yadav के नए कोच?
मैच के बाद जब सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ड्रेसिंग रूम की ओर जा रहे थे तब वे एक वीडियो ब्लोगर का रूप धारण कर चुके थे और ड्रेसिंग रूम मे युजवेन्द्र चहल भी उपस्थित थे। इसी बीच वीडियो के कैमरामैन ने सूर्या से पूछा की आप अपनी बल्लेबाजी किसको डेडीकेट करते है तो इस बात पर ड्रेसिंग रूम मे बैठे युजी अपनी ओर इशारा करते है जिस पर सूर्यकुमार यादव हंसते हुए कहते है कि, ” युजी को ही मेरी बल्लेबाजी का श्रेय जाता है। ये मेरे बल्लेबाजी कोच है।” जिसके बाद सभी हंस देते है।
