न्यूज़ीलैंड खिलाफ टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेल रही है। ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। उन्होंने टीम के लिए ताबड़तोड़ पारी खेल टीम के स्कोर को 300 के पर पहुंचाने में मदद की। उनकी इस तूफ़ानी पारी को देख फैंस काफी खुश हुए। जिसके चलते उनकी सोशल मीडिया पर अब जमकर वाहवाही हो रही है।
Washington Sundar ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेली ताबड़तोड़ पारी
न्यूज़ीलैंड टीम ने टॉस जीतकेर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम की शुरुआत कमाल की रही। टीम के सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए आतिशी साझेदारी करते हुए 124 रन बनाए। जहां टीम को इतनी शानदार शुरुआत मिली, वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने भी तूफ़ानी पारी खेलते हुए भारतीय टीम की पारी का अंत काफी बेहतरीन अंदाज में किया।
उन्होंने 50 ओवर के इस फॉर्मेट में महज 26 गेंदों पर 37 रन बनाए। इस दौरान 231.25 के गजब के स्ट्राइक रेट से उनके बल्ले से 3 चौके और 3 ही छक्के देखने को मिले। वह इस मैच में नाबाद रहे। उनकी ऐसी पारी देखने के बाद फैंस काफी खुश हुए और उनकी जमकर तारीफ करते हुए दिखाई दिए।
Washington Sundar की तूफ़ानी पारी देख खुश से झूम उठे फैंस
Washington Sundar wins hearts … pic.twitter.com/u776jHREvy
— वंदे भारत 🇮🇳 (@IndianBhakta) November 25, 2022
Today Washington Sundar 💪
Sundar 37 Runs off 16 balls🙌#NZvIND #WashingtonSundar #NZvIND pic.twitter.com/cXPVKYFoQL
— Avinash Sharma (@avi_sharma26) November 25, 2022
Washingston Sundar today: pic.twitter.com/sAiur2HiCO
— sourav (@Purplepatch22) November 25, 2022
INNINGS BREAK – New Zealand need 307 to win 🏏
Strong fifty from Shreyas Iyer and a fantastic finish from Washington Sundar!#NZvIND
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) November 25, 2022