वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स (MI vs KKR) के बीच आईपीएल 2023 (IPL 2023) का 22 वां मुकाबला खेला गया, जिसे मुंबई ने 5 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ, जिससे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) का करियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाएगा।
अर्जुन तेंदुलकर का करियर हुआ खत्म
दरअसल, ये घटना 2.5 ओवर की है जब अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने वेंकटेश अय्यर को गेंद फेंकी, जिसपर उन्होंने झन्नाटेदार छक्का जमा दिया। ये छक्का ऐसा था, जिसे देखकर हर किसी के होश उड़ गए। अगर अर्जुन ऐसे ही रन पिटवाते रहे तो उनका करियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाएगा। उनके छक्का खाने वाले का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
M22: MI vs KKR – Venkatesh Iyer Six https://t.co/bi7YpUVQyo
— binu (@sachhikhabars) April 16, 2023
बता दें कि डेब्यू मैच में उन्हें सिर्फ 2 ओवर ही गेंदबाजी करने को मिली जहाँ उन्होंने मात्र 17 रन लुटाए। अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) काफी लंबे समय से अपने डेब्यू का इंतजार कर रहे थे लेकिन कई सालों के बाद उन्हें डेब्यू का मौका मिला।
गौरतलब है कि अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) पिछले तीन साल से मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। साल 2021 में मुंबई ने उन्हें नीलामी में ख़रीदा था। उसके बाद से लेकर 2023 के कुछ मैचों तक भी उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला। हालॉँकि, अब उन्होंने कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू कर लिया है। अब अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) के लिए अगली चुनौती ये होगी कि कैसे वो टीम में अपनी जगह बरकरार रखें।