भारतीय टीम इन दिनो ऑस्ट्रेलिया के साथ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेल रही है। इसी बीच पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) इस टीम का हिस्सा नहीं है। जिस वजह से वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे है। इसी कड़ी में शुक्रवार को कुछ फैंस ने मिलकर उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया था। इसके बाद माना जा रहा था कि फैंस उनके साथ सेल्फी लेना चाहते थे।
लेकिन, भड़के हुए पृथ्वी शॉ ने उनके साथ तस्वीरे लेने से मना कर दिया था। फिर इसके बीच भारतीय टीम का यह युवा खिलाड़ी एक बार फिर विवाद में फंसता हुआ नजर आ रहा है। इसी कड़ी में शॉ (Prithvi Shaw) को बीच सड़क पर एक लड़की के साथ हाथापाई करते हुए देखा जा सकता है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Prithvi Shaw ने महिला फैन के साथ की हाथापाई
#BreakingNews
Shameful #viralvideo of पृथ्वी शॉPrithvi Shaw Attacked other fans group For Denying Selfie…
What a shameful act by #Cricket fans 😡#PrithviShaw pic.twitter.com/Ki4akhG4mn
— ADITI ARORA 💯% Follow Back. (@IamAditi999) February 16, 2023
भारतीय टीम के सलामी युवा बल्लेबाजी पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) एक बड़ी मुश्किल में फंसते हुए नजर आ रहे है। वह एक महिला फैन के साथ मुंबई की सड़को पर झगड़ते हुए नजर आ रहे है। इस दौरान महिला के हाथ में बैसबॉल का बैट होता है। जिससे वह उनके शरीर पर वार करने की कोशिश करती है। हालांकि, शॉ के होटल से निकले से महिला ने उनकी गाड़ी की विंड शीट और कार के शीशे तोड़ कर तहस नहस कर दिए।
यह हरकत इतनी शर्मनाक थी कि जिसका अंदाजा आप वायरल वीडियो को देखकर लगा सकते है। वायरल वीडियो में शॉ लड़की के हाथ से बल्ला छीनने की कोशिश कर रहे है। लेकिन, वह है कि छोड़ने का राजी नहीं होती है। लेकिन, इसके बाद शॉ ने कॉल करके पुलिस को बुलाया।
क्या था पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक, पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) अपने दोस्तो के साथ सहारा स्टार होटल डिनर के लिए एक रेस्टोरेंट में गए थे। इस दौरान क्रिकेटर का एक फैन और एक फीमेल फैन उनकी टेबल के पास आ गए। फीमेल फैन क्रिकेटर के साथ सेल्फी लेने लगी। उन्होंने पहले उनके साथ सेल्फी ली। उसके बाद उन्होंने महिला के साथ कुछ वीडियोज भी क्लिक करवाए। लेकिन, इसी बीच महिला फैन दारू के नशे में दुत थी। वह बार-बारी और फोटो क्लिक करने की मांग करने लगी थी।
भड़के हुए शॉ (Prithvi Shaw) ने साहारा होटल के मैनेजर को फोन किया और उसे वहां से बाहर निकालने के लिए बोला। वहीं मैनेजर ने उनकी बात को सुनते हुए उन्हें बाहर निकाल दिया। लेकिन, यह बात महिला फैन को कतई अच्छी लगी। उन्होंने शॉ के कार के शीशे और विंड शीट को बैजबॉल के बैट से तोड़ दिया।
इसके बाद वह बाहर खड़े होकर उनका इंतजार भी करने लगी थी। वहीं जब वह बाहर निकले तो महिला फैंन उन पर हमला करने की कोशिश करने लगी। वहीं इस मामले में इसके बाद पुलिस को बीच बचाव भी करना पड़ा। लेकिन, खबरो की माने तो महिला फैंन ने 50 हजार रूपये की मांग भी की है।