महिला टी20 विश्व कप 2023 (ICC Womens T20 World Cup 2023) का चौथा मुकाबला भारत और पाकिस्तान (IND W vs PAK W) के बीच खेला जा रहा है। ये मुकाबला न्यूलैंड्स, केप टाउन में हो रहा है। इसी बीच मैच के दौरान एक अजीब वाकया देखने को मिला जब टीम इंडिया की गेंदबाज रेणुका ठाकुर (Renuka Thakur) ने पाकिस्तानी खिलाड़ी के प्राइवेट पार्ट पर गेंद फेंक कर मार दी। इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसका खूब मजा ले रहे हैं।
बता दें कि इस मैच (IND W vs PAK W) में कप्तान बिसमाह मारूफ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बतौर कप्तान हरमनप्रीत कौर और बिसमाह मारूफ आमने-सामने हैं।
रेणुका ने प्राइवेट पार्ट पर फेंकी गेंद
दरअसल, दक्षिण अफ्रीका में महिला टी20 विश्व कप 2023 (ICC Womens T20 World Cup 2023) खेला जा रहा है जहाँ चौथा मुकाबला भारत और पाकिस्तान (IND W vs PAK W) के बीच हो रहा है। मैच के दौरान एक ऐसी घटना घटी, जिससे हर कोई अपनी हंसी रोकने से पीछे नहीं हटा। पहले ओवर की आखिरी गेंद फेंकी जा रही थी। गेंदबाज थीं रेणुका ठाकुर (Renuka Thakur) और बल्लेबाज थीं जवेरिया खान।
जवेरिया ने रेणुका की गेंद को डिफेंड करने की कोशिश की लेकिन उसपर कोई रन नहीं आया। हालांकि, रेणुका ने तेजी से गेंद को पकड़ा और तेजी से स्टंप पर मारने की कोशिश की लेकिन गेंद जवेरिया के प्राइवेट पार्ट पर जा लगी। गेंद शायद तेज लगी थी, जिसके बाद वो थोड़ी लंगड़ा कर चलते हुए नजर भी आई। इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।