VIDEO:अर्जुन तेंदुलकर ने घातक बाउंसर पर गेंद को बनाया तारा, तो हार्दिक के चेहरे पर पसरा मातम वायरल हुआ वीडियो

अर्जुन तेंदुलकर: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में आज गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियन (GT vs MI) के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम के मैदान पर मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई की प्लेइंग 11 में एक बार फिर अर्जुन तेंदुलकर को मौका दिया गया और उन्होंने मुंबई की तरफ से शुरुआती ओवर में शानदार गेंदबाजी की। अर्जुन तेंदुलकर का यह चौथा मैच था। वहीं, अर्जुन ने बल्लेबाजी में भी शानदार इंटेंट दिखाया।

 

पिता से 2 कदम आगे निकले अर्जुन तेंदुलकर, बाउंसर पर लगाया SIX

सचिन के लाल अर्जुन को तीन साल के इंतजार के बाद मुंबई इंडियंस की टीम में खेलने का मौका मिला। पिछले तीन मैचों में अर्जुन ने गेंदबाजी में कमाल दिखाया। लेकिन बीती रात गुजरात टाइटंस के खिलाफ अर्जुन ने बल्लेबाजी में भी अपनी आक्रमक अंदाज में खेलने की मंशा जाहिर की। उन्होंने गुजरात के सबसे उम्रदराज गेंदबाज मोहित शर्मा की गेंद पर शानदार छक्का लगाया।

नंबर-8 पर बल्लेबाजी करने आये अर्जुन (Arjun Tendulkar) ने अपनी पारी की शुरुआत तो धीमी की लेकिन मोहित शर्मा की बाउंसर गेंद पर खिलाफ मैच के आखिरी ओवर में उन्होंने डीप स्क्वायर लेग की दिशा में गगनचुम्बी छक्का जड़ा। उनके इस शॉट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि अर्जुन ने इससे पहले आईपीएल में अबतक 2 विकेट भी झटके हैं। जबकि गुजरात के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्हें एक विकेट मिला। उन्होंने 2 ओवर के स्पेल में 9 रन लुटाकर रिद्धिमान साहा का विकेट अपने नाम किया।

 

यहाँ देखें VIDEO