अजिंक्य रहाणे: आईपीएल 2023 का 24वां मुकाबला रॉयल चैलेजर्स बेंगलोर और चैन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। यह मुकाबला बेंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में आरसीबी की टीम ने टॉस जीतकर धोनी की टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए न्यौता दिया। मैच की शुरूआत सीएसके लिए काफी खराब रही। ऋतुराज गायकवाड़ महज 3 रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बने। इसी बीच मैच का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने एक छक्का सीधा मैदान के बाहर मारा। जिसे देख कप्तान फाफ डू प्लेसिस (Faf Du Plessis) की आंख फटी के फटी रह गई। जिसका अंदाजा आप इस वीडियो को देख कर लगा सकते है।
अजिंक्य रहाणे का छक्का देख चौंके फाफ डू प्लेसिस
सीएसके का पहला विकेट महज 16 रनों के स्कोर पर गिर गया था। इसके बाद अजिंक्य रहाणे पारी के 3 ओवर में ही बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे थे। उनकी इस पारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने एक छक्का ऐसा मारा जो सीधा मैदान की छत पर जा गिरा। दरअसल, पारी का 5वां ओवर चल रहा था। इस दौरान गेंद की कमान युवा तेज गेंदबाज विजयकुमार के हाथे में थी। तभी ओवर की तीसरी गेंद पर रहाणे ने उन्हें 91 मीटर का एक लंबा छक्का मारा।
विजयकुमार की गेंद पर रहाणे ने जड़ा थप्पड़ मार छक्का pic.twitter.com/5hSUeNGNLe
— Cricket Khelo (@cricketkhelo11) April 17, 2023
उनका यह छक्का इतना बेहतरीन था कि उनके साती खिलाड़ी डिवोन कोन्वे बीच क्रीज पर ही ताली बजाते हुए कैमरे में कैद हुए। हालांकि, इस वीडियो में सबसे ज्यादा चौका देने वाला रिएक्शन फाफ डू प्लेसिस का था। वह उनके इस छक्के की सरहाना करते हुए नजर आए। जिसका अंदाजा आप इस वायरल वीडियो को देख कर लगा सकते है।
अजिंक्य रहाणे ने खेली शानदार पारी
पहला विकेट जल्दी गिर जाने के कारण अजिंक्य रहाणे बल्लेबाजी करने मैदान पर आए थे। उन्होंने अपने बेहतरीन फॉर्म को जारी रखते हुए आरसीबी के गेंदबाजो की धुनाई करना शुरू कर दिया। जिसमें उनका साथ डिवोन कॉन्वे ने दिया। उन्होंने इस दौरान अपना शिकार युवा तेज गेंदबाज विजयकुमार को बनाया। रहाणे ने 20 गेंदो का सामना करते हुए 37 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं उनका स्ट्राइक रेट 185 का रहा।