3 फरवरी को इस जोड़े की शादी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम समेत कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने शिरकत दी थी। कुछ अन्य खिलाड़ियों ने शाहीन अफरीदी को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी। अफरीदी के निकाह में बाबर आजम के साथ शादाब खान, सरफराज खान और फखर जमान समेत कई दिग्गज दिखे।
कौन हैं अंशा अफरीदी?
आपको बता दें कि शाहीन अफरीदी और अंशा की शादी 2 साल पहले ही तय हो गई थी। लेकिन अंशा की पढ़ाई के चलते इसमें देरी हुई। अंशा अफरीदी पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की बेटी हैं। उनकी उम्र 23 साल है। वहीं शाहीन अफरीदी इस वक्त पाकिस्तान टीम के लीड बॉलर हैं, जिन्होंने 25 टेस्ट, 32 वनडे और 47 टी20 मुकाबले खेले हैं। इनमें उन्होंने क्रमश 99, 62 और 68 विकेट अपने नाम किए हैं।
बेहद खूबसूरत लग रही हैं अंशा अफरीदी
फोटो में साफ देखा जा सकता है कि तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने सफेद रंग की शेरवानी पहनी थी, जिसमें उनका लुक शानदार लग रहा था, जबकि उनकी दुल्हनिया अंशा अफरीदी ने भी उसी रंग का खूबसूरत लहंगा पहना हुआ, जिसमें वह डायमंड ज्वैलरी के साथ नजर आ रही हैं। उनका लुक बेहद खूबसूर दिख रहा है।
पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की दूसरी बेटी हैं। वह यूके से मेडिकल की पढ़ाई कर रही हैं। शाहीन ने पहले एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह उससे शादी करना चाहते थे। उन्हें पहली ही नजर में अंशा अफरीदी पसंद आ गईं थीं। शाहीन के परिवार ने शाहिद के परिवार के साथ शादी की बातचीत शुरू की थी। जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने इसे स्वीकार कर लिया। पिछले साल अंशा और शाहीन अफरीदी ने दोनों परिवारों की मौजूदगी में एक करीबी समारोह में सगाई की। कराची में शुक्रवार 3 फरवरी को आयोजित निकाह की रस्म में कप्तान बाबर आजम समेत पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी शामिल हुए।
पांच बेटियों के पिता हैं शाहिद अफरीदी
शाहिद अफरीदी पांच बेटियों के पिता हैं। शाहिद के घर महीनेभर के दौरान ही ये दूसरी शादी थी। सबसे बड़ी बेटी अक्सा अफरीदी की 30 दिसंबर को शादी हुई थी। शाहिद की दूसरी बेटी और शाहिद अफरीदी शुक्रवार 3 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए।